बेबी गर्ल की क्यूटनेस तब और बढ़ जाती है, जब तरह-तरह के हेयरस्टाइल बनाए जाए। यहां पर हम कुछ हेयरस्टाइल दिखा रहे हैं, जिस आप अपनी बिटिया के बालों पर ट्राई कर सकती हैं।
अगर बिटिया के बाल लंबे हैं, तो यह सिंपल लेकिन खूबसूरत हेयरस्टाइल ट्राई कर सकती हैं। बीच मांग के साथ डबल क्रॉस ब्रेड बन बनाएं। इसके साथ फ्लावर क्लिप लगाएं।
अगर बिटिया के कंधे तक बाल है, तो फिर डबल ब्रेड पोनीटेल ट्राई कर सकती हैं। बीच में बो क्लिप लगाएं। स्कूल के लिए यह बेस्ट हेयरस्टाइल में से एक है।
नन्ही परी के लंबे बालों पर यह हेयरस्टाइल बहुत सुंदर लगेंगे। आप ढेर सारे रबड़े की मदद से ऊपर से नीचे तक फ्रेंच ब्रेड बनाकर बालों को सिक्योर करें। फिर नीचे फ्लावर क्लिप लगाएं।
छोटे बालों के लिए आप बबल पोनीटेल बना सकती हैं। ऊपर से बालों को कुछ इस तरह से रबड़ से बांधते हुए नीचे लाएं। ये डिजाइन बनाना काफी आसान है और छोटियों बच्चियों पर अच्छे लगते हैं।
बर्थ डे पार्टी के लिए आप लॉन्ग हेयर वाली बेटी को इस तरह की हेयरस्टाइल करें। फिर बीच-बीच में फ्लावर क्लिप ऐड करें।
आप 2 साल की छोटी बेटी के बालों को कुछ इस तरह बांध क्यूट लुक दे सकती हैं। छोटे बालों को एक दूसरे के साथ रबड़ के सहारे ऐसे बांधे और पीछे रिबन लगाएं।
प्रिसेस सी बिटिया लगेगी जब आप इस तरह की क्राउन ब्रेड हेयरस्टाइल बनाएंगी। चार ब्रेड को एक साथ सिक्योर रबड़ से करें और फिर पर्ल एक्सेसरीज लगाएं।
छोटे बालों में आप इस तरह की हेयरस्टाइल भी बना सकती हैं। साइट से बालों को रबड़ से सिक्योर करते हुए क्रिस क्रॉस पोनीटेल बनाएं।