Hindi

बहुत ही खूबसूरत है ईरान की ये 10 जगहें, एक बार घूमने का बनाएं प्लान

Hindi

पर्सेपोलिस

पर्सेपोलिस अचमेनिद साम्राज्य की एक प्राचीन राजधानी है। भव्य महल, दरवाजे और मूर्तियों का यहां पर खूबसूरत संग्रह देखने को मिलेगा।

Image credits: social media
Hindi

इस्फ़हान

अपनी आश्चर्यजनक वास्तुकला और सुंदर फ़ारसी उद्यानों के लिए जाना जाता है। इमाम स्क्वायर, अली क़ापू पैलेस, शेख लोटफुल्ला मस्जिद और इस्फ़हान ग्रैंड बाज़ार यहां पर आप देख सकते हैं।

Image credits: pexels
Hindi

शिराज

शिराज अपनी कविता, बगीचों और ऐतिहासिक स्थलों के लिए फेमस है। नासिर अल-मुल्क मस्जिद, एरम गार्डन और फ़ारसी कवि हाफ़ेज़ की कब्र पर भी जा सकते हैं।

Image credits: social media
Hindi

यज़्द

यज़्द ईरान के सबसे पुराने शहरों में से एक है, जो अपनी अनूठी वास्तुकला, ऐतिहासिक जामेह मस्जिद के लिए जाना जाता है। यह शहर यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल भी है

Image credits: pexels
Hindi

तेहरान

ईरान की राजधानी तेहरान भी काफी खूबसूरत है। आधुनिक और ऐतिहासिक खूबसूरती का मिलाजुला मिश्रण आपको यहां देखने को मिल जाएंगे।गोलेस्तान पैलेस, म्यूजियम और मिलाद टॉवर घूम सकते हैं।

Image credits: pexels
Hindi

ताब्रीज़

ताब्रीज़ अपने ऐतिहासिक बाज़ार, यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के लिए जाना जाता है। तबरीज़ ऐतिहासिक बाज़ार परिसर, तबरीज़ ऐतिहासिक मस्जिद और अज़रबैजान म्यूजियम देखने लायक है

Image credits: social media
Hindi

कशान

काशान अपने पारंपरिक घरों, जैसे तबताबाई हाउस और अब्बासी हाउस के लिए फेमस है। फिन गार्डन और आगा बोज़ोर्ग मस्जिद भी आप एक्सप्लोर कर सकते हैं।

Image credits: social media
Hindi

केशम आइलैंड

क़ेशम फ़ारस की खाड़ी का सबसे बड़ा द्वीप है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और विविध पारिस्थितिक तंत्र के लिए जाना जाता है।समुद्री वन, चहकोह घाटी और नमकदान नमक गुफा मुख्य आकर्षण हैं।

Image credits: pexels
Hindi

मसुलेह

मसुलेह एक सुरम्य पहाड़ी गांव है, जिसकी पहाड़ी पर अद्वितीय वास्तुकला बनी हुई है। हरे-भरे परिदृश्य और विशिष्ट घर इसे एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल बनाते हैं।

Image credits: pexels
Hindi

करमन

करमन गंजाली खान कॉम्प्लेक्स, शाहदाद रेगिस्तान और रेयेन कैसल जैसे ऐतिहासिक स्थलों का घर है। यह शहर यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल लुट रेगिस्तान का प्रवेश द्वार है।

Image Credits: social media