Other Lifestyle

लाल लहंगा का जमाना कभी होगा ना पुराना, 10 सेलेब्स के लुक्स करें COPY

Image credits: Instagram

नेहा कक्कड़ का रेड लहंगा

सिंगर नेहा कक्कड़ अपनी शादी के लिए रेड लहंगा चुना था। ट्यूब ब्लाउज के साथ उन्होंने डबल दुपट्टा को जोड़ा था। 

Image credits: Instagram

सिल्वर वर्क लहंगा

कृति शेट्टी ने रेड लहंगा पहन रखा है। जिस पर हैवी सिल्वर वर्क किया गया है। पफ स्लीव्स ब्लाउज डिजाइन लहंगे के साथ जोड़ा है। इस तरह का लहंगा आप अपनी शादी के लिए बनवा सकती हैं।

Image credits: Instagram

ब्लड रेड लहंगा

कियारा आडवाणी ब्लड रेड लहंगा में काफी खूबसूरत लग रही हैं। लहंगे पर सीक्वेंस वर्क किया गया है। वहीं वाइल्ड वी नेक का ब्लाउज उन्होंने पहना है। 

Image credits: Instagram

मल्टीकलर लहंगा

नुपूर सेनन का यह लहंगा सगाई के लिए परफेक्ट है। रेड कलर के लहंगे के साथ कुछ और भी शेड्स जोड़े गए हैं जो इसे और भी यूनिक बना रहा है। 

Image credits: Instagram

कैटरीना का लाल जोड़ा

कैटरीना कैफ ने अपनी शादी में लाल लहंगा पहना था। जिस पर हैवी गोल्डन वर्क किया गया था। इस तरह का लहंगा कभी पुराना नहीं होता है। 

Image credits: Instagram

मौनी रॉय का रेड लहंगा

अगर आप हैवी सीक्वेंस वर्क वाला लहंगा नहीं चाहती हैं तो फिर मौनी रॉय के इस लहंगे को कस्टमाइज करा सकती हैं। मौनी रॉय दुल्हन लुक में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं।

Image credits: Instagram

सीक्वेंस वर्क लहंगा

फुल सीक्वेंस वर्क लहंगा भी इन दिनों ट्रेंड में हैं। सगाई के लिए आप इस तरह के लहंगे का चुनाव कर सकती हैं। 

Image credits: Instagram

मैरुन लहंगा

तमन्ना भाटिया के मैरुन लहंगा पर काफी ज्यादा मिरर वर्क किया गया है। दोस्त की शादी में आप इस तरह का लहंगा पहनकर जा सकती हैं। 

Image credits: Instagram

सारा का लाइट रेड लहंगा

सगाई हो या फिर संगीत आप सारा अली खान के इस लहंगा को रिक्रिएट कर सकती हैं। इसे कैरी करना काफी आसान होगा।

Image credits: Instagram

चिकनकारी रेड लहंगा

किसी इवेंट या पार्टी में जाना हो तो फिर आप करीना कपूर के इस रेड लहंगा से आइडिया ले सकती हैं। चिकनकारी वर्क का यह लहंगा काफी खूबसूरत लुक देगा। 

Image credits: Instagram