Other Lifestyle
आज हम आपको मध्य प्रदेश के कुछ प्रसिद्ध शिव मंदिरों के बारे में बता रहे हैं। आप नए साल के दौरान जा सकते हैं। सोमवार के दिन इन मंदिरों में भगवान शिव के भक्तों की बड़ी भीड़ होती है।
खजुराहो में भगवान शिव को समर्पित आश्चर्यजनक कंदरिया महादेव मंदिर जाएं और यहां की मूर्तियों और उत्कृष्ट कलाकृति को देखें। नए साल पर घूमने के लिए ये बेस्ट प्लेस हो सकता है।
मंदसौर में शिवना नदी के तट पर स्थित प्राचीन पशुपतिनाथ मंदिर में भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन करके आपको अलग ही अनुभव मिलेगा। यहां सोमवार के दिन बहुत भीड़ होती है।
भोजेश्वर मंदिर अपने विशाल शिव लिंग के लिए प्रसिद्ध है। आपको बता दें कि भोजेश्वर मंदिर की वास्तुकला की खूबसूरती देखकर आप हैरान रह जाएंगे।
महाकालेश्वर मंदिर भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। नए साल के दौरान आप भगवान शिव का आशीर्वाद लेते हुए महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन कर सकते हैं।
सावन के पवित्र महीने में आप नर्मदा नदी के समीप स्थित खंडवा के ओंकारेश्वर मंदिर का भ्रमण करें और इस ज्योतिर्लिंग में भगवान शिव की दिव्य उपस्थिति का अनुभव करें।