Other Lifestyle

Father's day पर पापा को ले जाएं ये 7 तीर्थ स्थल, देंगे खूब आशीर्वाद

Image credits: Freepik

वाराणसी, उत्तर प्रदेश

सबसे पुराने और पवित्र शहरों में से एक, जो गंगा नदी के किनारे अपने घाटों और मंदिरों के लिए जाना जाता है। यहां पापा के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर, संकट मोचन हनुमान मंदिर जरूर जाएं।

Image credits: Wikipedia

रामेश्वरम, तमिलनाडु

ये रामनाथस्वामी मंदिर के लिए जाना जाता है, जो हिंदुओं का एक प्रमुख तीर्थ स्थल है। ऐसा माना जाता है कि रामायण में भगवान राम ने लंका तक यहीं पुल बनाया था। 

Image credits: Wikipedia

हरिद्वार, उत्तराखंड

हिंदू धर्म के 7 पवित्र स्थानों में से एक हरिद्वार भी एक फेमस जगह है। जहां आप अपने पापा के साथ हर की पौड़ी पर गंगा आरती जरूर देखें और एडवेंचर के लिए रिवर राफ्टिंग भी कर सकते हैं।

Image credits: Wikipedia

अमृतसर, पंजाब

स्वर्ण मंदिर (हरमंदिर साहिब) भी आप फादर्स डे पर पेरेंट्स के साथ जा सकते हैं। यहां के सरोवर के पास शांति से बैठें और लंगर जरूर करें। शाम के समय वाघा बॉर्डर पर परेड भी देखें। 

Image credits: Wikipedia

तिरुपति, आंध्र प्रदेश

भगवान वेंकटेश्वर को समर्पित तिरुपति मंदिर दुनिया के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले मंदिरों में से एक है। ऐसे में आप फादर्स डे पर अपने पापा को यहां ले जा सकते हैं।

Image credits: Wikipedia

बोधगया, बिहार

यह वो स्थान जहां गौतम बुद्ध को बोधि वृक्ष के नीचे ज्ञान प्राप्त हुआ था। यहां आप अपने पापा के साथ महाबोधि मंदिर, बोधि वृक्ष और भगवान बुद्ध प्रतिमा को देखने जरूर जाएं।

Image credits: Wikipedia

अजमेर, राजस्थान

सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह के लिए अजमेर जाना जाता है। यहां सभी धर्मों के लोग आते हैं और आप भी यहां पर अपनी फैमिली के साथ ट्रिप प्लान कर सकते हैं। 

Image credits: Wikipedia