Other Lifestyle
ऑर्गेंजा फैब्रिक इन दिनों काफी ट्रेंडिंग है। एक से बढ़कर एक डिजाइन और पैटर्न आपको फिलहाल मार्केट में मिल जाएंगे। ट्रेंडी लुक चाहती हैं तो इस फैब्रिक की साड़ी चुन सकती हैं।
शिफॉन साड़ी हमेशा बहुत ही ब्यूटीफुल लगती है। खास बात यह है कि इस तरह की साड़ी में आप काफी स्लिम नजर आती हैं। ये लाइट वेट साड़ी दिवाली के लिए अच्छा विकल्प है।
दिवाली पर हर कोई डार्क रेड, मैरून, मजेंटा कलर वियर करना पसंद करता हैं। इस खास दिन पर आप भी हैवी वर्क साड़ी वियर करके सबसे अलग दिख सकती हैं। ऐसे कटवर्क वाली स्टोन साड़ी सुंदर लगेगी।
सेलिब्रिटी स्टाइल में दिखना है तो आप सीक्वेंस वर्क वाली ऐसी साड़ी भी चुन सकती हैं। ये इन दिनों बॉलीवुड डीवाज का फेवरेट पैटर्न है। इसमें आपको ढेरों कलर ऑप्शन मिल जाएंगे।
टिश्यू साड़ियों का दौर एक बार फिर से लौट आया है। इस साड़ी पर जारी वर्क किया गया है। इस तरह की साड़ी आपको शानदार लुक देगी।
बनारसी सिल्क साड़ियां हमेशा ही रॉयल लुक देंगी। अगर आप इस दिवाली पर एलिगेंट और रॉयल लुक चाहती हैं तो इन्हें चुन सकती है। इनमें आपको ढेर सारे कलर्स और पैटर्न मिल जाएंगे।
आपको हैवी लुक भी मिले और आराम भी, तो ऐसे में आप चुनें चंदेरी सिल्क साड़ी को चुन सकती हैं। इनमें आपको ढेरों पैटर्न और कलर्स मिल जाएंगे। साथ ही ये लाइट वेट होती हैं।
सोबर ऑप्शन चुनना चाहती हैं तो फिर थ्रेड वर्क साड़ी पहनें। ये आपको गॉर्जियस लुक देंगी, लेकिन बहुत ज्यादा हैवी नहीं लगेंगी। स्टाइलिश ब्लाउज के साथ आप इसे पेयर कर सकती हैं।