Hindi

ऑर्गेनिक लाइफस्टाइल

धर्मेंद्र इतने उम्रदराज होने के बावजूद भी जबरदस्त फिट और यंग दिखते हैं। बॉलीवुड के हीमैन की खुशहाल जिंदगी की राज ऑर्गेनिक लाइफस्टाइल है। 

Hindi

देसी है स्टाइल

धर्मेंद्र शहर के शोरगुल से दूर लोनावाला स्थित फॉर्महाऊस में रहते हैं। यहां वो अकेले प्रकृति की गोद में रहना खूब पसंद करते हैं और एकदम देसी लाइफस्टाइल फॉलो करते हैं।

Image credits: Dharmendra instagram
Hindi

खेती से पशुपालन तक

धर्मेंद्र कभी खेतों में काम करते, तो कभी चक्की चलाते और कभी पशुपालन करते नजर आते हैं। फिट रहने के लिए वे जिम जाने के बजाए देसी अंदाज में कसरत करते हैं।

Image credits: Dharmendra instagram
Hindi

योगा और प्राणायाम

धर्मेंद्र इस उम्र में खुद को फिट रखने के लिए हर दिन एक्सरसाइज, योगा, प्राणायाम और स्वीमिंग करते हैं। साथ ही वो अपनी डाइट का भी काफी ध्यान रखते हैं। 

Image credits: Dharmendra instagram
Hindi

फिटनेस भी मेंटेन

अभिनेता खेत जोतते हैं और कूएं से पानी भी खींचते हैं। उनकी कोशिश होती है कि खुद को मजबूत रखा जाए। इससे फिटनेस भी मेंटेन रहती है।

Image credits: Dharmendra instagram
Hindi

ऑर्गेनिक खेती

धर्मेंद्र अपने फार्महाउस पर सब्जियों की खेती भी करते हैं। वो अक्सर वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर अपनी ऑर्गेनिक खेती की झलक दिखाते रहते हैं।

Image credits: Dharmendra instagram
Hindi

दिल से किसान

धर्मेंद्र के फॉर्महाऊस पर तरह-तरह की सब्जियां व फल लगे हुए हैं। धर्मेंद्र खुद को दिल से आज भी किसान मानते हैं और वो कड़ी मेहनत कर यहां ऑर्गेनिक सब्जियों उगाते हैं। 

Image credits: Dharmendra instagram
Hindi

ताजे दूध का सेवन

धर्मेंद्र ने अपने फार्महाउस में कई सारी गाय और भैसें भी रखी हुई हैं। जिनसे मिलने वाले ताजे दूध का वो सेवन करते हैं। धर्मेंद्र सिर्फ और सिर्फ हर केमिकल फ्री चीजों का सेवन करते हैं।

Image credits: Dharmendra instagram
Hindi

शहर से दूरी

धर्मेद्र बहुत ही कम मौकों पर शहर की भीड़भाड़ में जाते हैं। जब उन्हें किसी इवेंट में हिस्सा लेना हो या फिर कोई फंक्शन हो। वो सारा वक्त शोरगुल से दूर फार्महाउस में ही बिताते हैं। 

Image Credits: Dharmendra instagram