Other Lifestyle

अक्षय तृतीया पर लगेंगी स्वर्ग से उतरी अप्सरा, पहने तो 10 येलो साड़ी

Image credits: Instagram

येलो शिफॉन साड़ी

अक्षय तृतीया पर अगर आप लाइटवेट साड़ी कैरी करना चाहती हैं, तो आप सारा की तरह पतले गोल्डन बॉर्डर वाली पीली शिफॉन की साड़ी कैरी कर सकती हैं। इसके साथ स्लीवलेस येलो ब्लाउज पहनें।

Image credits: Instagram

कॉटन येलो साड़ी

गर्मी में कॉटन की साड़ी बहुत ही कंफर्टेबल लुक आपको देगी। जैसे प्रियंका चोपड़ा ने व्हाइट थ्रेड वर्क की हुई कॉटन की येलो साड़ी पहनी है और उसके साथ एल्बो स्लीव्स ब्लाउज पेयर किया है।

Image credits: Instagram

येलो मिरर वर्क साड़ी

अक्षय तृतीया के मौके पर अगर आप कुछ हैवी पहनना चाहती हैं, तो इस तरह के मिरर वर्क वाली येलो कलर की साड़ी पहन सकती हैं और उसके साथ सेम फैब्रिक का येलो ब्लाउज कैरी करें।

Image credits: Instagram

येलो साड़ी विद कंट्रास्ट ब्लाउज

येलो कलर की साड़ी जिस पर ग्रे कलर का बॉर्डर दिया हुआ है, इसे आप अक्षय तृतीया पर पहन सकती हैं। उसके साथ कंट्रास्ट में ब्राउन कलर का ब्लाउज पहनें, जिसमें बेल स्लीव्स दी हुई है।

Image credits: Instagram

येलो नेट साड़ी

आलिया के येलो साड़ी लुक को भी आप अक्षय तृतीया पर कॉपी कर सकती हैं, जिसमें वह ब्रालेट स्लीवलेस ब्लाउज के साथ नेट की पीली साड़ी पहने हुई है, जिस पर ग्रीन कलर का वर्क किया हुआ है।

Image credits: Instagram

येलो झिनी साड़ी

अनन्या पांडे के लुक को भी आप अक्षय तृतीया पर कॉपी कर सकती हैं, जिसमें वह हॉल्टर नेक सीक्वेंस येलो ब्लाउज के साथ प्लेन येलो कलर की झिनी सी पतली शिफॉन साड़ी पहनी हुई है।

Image credits: Instagram

फ्लोरल प्रिंट येलो साड़ी

अक्षय तृतीया के मौके पर आप फ्लोरल प्रिंट येलो साड़ी भी पहन सकती हैं। इसके साथ स्टाइलिश फुल पफ स्लीव्स बंद गले का ब्लाउज पहने और एक बेल्ट लगाकर इसे इंडो वेस्टर्न लुक दें।

Image credits: Instagram

फ्रिल येलो साड़ी

आखा तीज पर सोनपरी लगने के लिए आप प्लेन येलो फ्रिल साड़ी पहन सकती हैं, जिसमें पल्लू पर बेहद खूबसूरत सफेद रंग का फ्रिल दिया हुआ। इस व्हाइट मोतियों के ब्लाउज के साथ पेयर करें।

Image credits: Instagram

मौनी रॉय का लुक करें रीक्रिएट

नई नवेली दुल्हन पर मौनी रॉय का यह स्टाइल बहुत खूबसूरत लगेगा। उन्होंने येलो कलर का फुल स्लीव्स ब्लाउज पहना है और उसके साथ हैवी जरदोजी वर्क की हुई येलो कलर की साड़ी पेयर की है। 

Image credits: Instagram