Other Lifestyle
आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी रिलीज के लिए तैयार हो चुकी है। 28 जुलाई को रणवीर सिंह के साथ उनका रोमांस दर्शकों को देखने को मिलने वाली हैं।
वेस्टर्न आउटफिट हो या फिर इंडियन आलिया भट्ट हर अंदाज में काफी हसीन लगती हैं। हम यहां आपको उनके कुछ क्लासिक लुक्स दिखाने जा रहे हैं।
फैशन क्वीन आलिया भट्ट का यह लुक ऑफिस की पार्टी के लिए परफेक्ट है। ब्लैक व्हाइट शिमरी नी लेथ ड्रेस के साथ अदाकारा ने ब्लैक ब्लेजर कैरी किया है।
पिंक मिनी कटआउट ड्रेस में आलिया भट्ट काफी ग्लैमरस लग रही हैं। अदाकारा ने अपने बालों को स्ट्रेट रखा है और न्यूड मेकअप किया है। आप भी खुद के लिए कुछ ऐसा कस्टमाइज करा सकती हैं।
आलिया भट्ट ने मल्टी कलर जैकेट के साथ रेड पैंट कैरी किया है। इसमें वो काफी स्टनिंग लग रही हैं। ऑफिस गेट टूगेदर के लिए अदाकारा का यह लुक परफेक्ट है।
आलिया भट्ट का यह लुक किसी परी से कम नहीं लग रहा है। पिंक गाउन के साथ अदाकारा ने हेयर को मेसी लुक देते हुए चोटी बनाया है। इसके साथ ही उन्हों पिंकिस मेकअप किया है।
अगर आप ऑफिस की पार्टी में कुछ इंडियन पहनकर जाना चाहती हैं तो आलिया का व्हाइट शरारा लुक पेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
आलिया भट्ट का यह लुक ऑफिस गोइंग लड़कियों के लिए परफेक्ट रहेगा। पिंक शर्ट के साथ वो ब्लैक स्कर्ट या पैंट को पेयर कर सकती हैं।
आलिया भट्ट का कटआउट डिटेल ब्लैक ड्रेस भी किसी पार्टी के लिए परफेक्ट ऑप्शन होगा। इसके साथ आप बालों को खुला या फिर अदाकारा की तरह बांधकर भी रख सकती हैं।