Other Lifestyle

अनुष्का शर्मा के 10 साड़ी-ब्लाउज लुक्स, समर के मौसम के लिए है परफेक्ट

Image credits: Instagram

37वां जन्मदिन मना रही अनुष्का

अनुष्का शर्मा अपना 37वां जन्मदिन 1 मई को मना रही हैं। दुनिया भर के फैंस उन्हें बधाई संदेश दे रहे हैं। इस मौके पर हम उनके ट्रेडिशनल लुक दिखाने जा रहे हैं जिसमें वो कमाल लगती हैं।

Image credits: Instagram

फ्लोरल प्रिटेंड ऑर्गेंजा साड़ी

अनुष्का शर्मा फ्लोरल प्रिटेंड ऑर्गेंजा साड़ी में बहुत ही सुंदर लगती हैं। लाइट वेटेड साड़ी को आप समर में स्टाइल कर सकती हैं। हालांकि ऑर्गेंजा साड़ी हमेशा ब्रांडेड लेना चाहिए।

Image credits: Instagram

नेट की साड़ी

अगर अनुष्का शर्मा की तरह फिगर है तो फिर फ्लॉन्ट करना बनता है। आप विराट कोहली की पत्नी की तरह नेट की साड़ी चुन सतकी हैं। यह काफी खूबसूरत लुक देता है।

Image credits: Instagram

सिल्क साड़ी

लाइट ग्रीन कलर की सिल्क की साड़ी में वामिका की मम्मी  रॉयल लुक दे रही हैं। गले में चोकर और पर्ल हार के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है।

Image credits: Instagram

शिमरी साड़ी

ट्रांसपेरेंट शिमरी साड़ी में अनुष्का बला की हसीन लग रही हैं। उन्होंने इसके साथ स्लीवलेस डीप नेक ब्लाउज पहना है। गले में चोकर के साथ एक्ट्रेस ने लुक कंप्लीट किया है।

Image credits: instagram

सिल्क ब्लेंड साड़ी

खूबसूरत बॉर्डर से सजे प्लेन सिल्क ब्लेंड साड़ी में अनुष्का काफी एलिगेंट लुक दे रही हैं। ब्लैक ब्लाउज के साथ उन्होंने जोड़ा है। वो इस साड़ी में संस्कारी महिला दिख रही हैं।

Image credits: Instagram

मैरुन वेलवेट साड़ी

अपनी मां के साथ अनुष्का का यह पोज काफी प्यारा है। उन्होंने खूबसूरत बॉर्डर से सजे मैरुन वेलवेट साड़ी पहना है। गले में गोल्ड की हार और माथे पर बिंदी उन्हें हसीन बना रही है।

Image credits: instagram

पीच कलर की ट्रांसपेरेंट साड़ी

अगर आपको शादी में रॉयल लुक चाहिए तो अनुष्का के इस साड़ी को रिक्रिएट करना चाहिए। गले में पर्ल सेट इसकी खूबसूरती और बढ़ा देती है।

Image credits: Instagram

शिफॉन साड़ी

येलो कलर के शिफॉन की साड़ी में अनुष्का बहुत ही प्यारी लग रही है। समर के लिए उनका यह लुक परफेक्ट है। 

Image credits: instagram