Hindi

ब्लेंडर या ब्रश: चेहरे पर स्मूथ मेकअप के लिए कौन सा बेहतर है?

Hindi

ब्लेंडर: स्पंज का जादू

ब्लेंडर एक सॉफ्ट स्पंज होता है। जिसे गीला करके मेकअप लगाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। आइए जानते हैं इसके फायदे।

Image credits: freepik
Hindi

ब्लेंडर देता है स्मूथ फिनिशि

ब्लेंडर का इन दिनों महिलाएं खूब इस्तेमाल करती हैं। यह मेकअप को स्किन में बखूबी मिलाने में मदद रता है। जिससे मेकअप एकदम स्मूथ और नैचुरल दिखता है।

Image credits: freepik
Hindi

कम प्रोडक्ट का इस्तेमाल

ब्लेंडर से मेकअप प्रोडक्ट कम इस्तेमाल होता है। ब्लेंडर का स्पंजी टेक्सचर मेकअप को त्वचा के फाइन लाइन्स और पोर्स में अच्छे से बिठाने में मदद करता है। जिससे नेचुरल ग्लो मिलता है।

Image credits: freepik
Hindi

एक साथ कई काम करता है

ब्लेंडर से फाउंडेशन, कंसीलर और क्रीम ब्लश या हाइलाइटर भी लगा सकते हैं। अलग-अलग ब्यूटी किट की जरूरत नहीं होती है।

Image credits: freepik
Hindi

ब्लेंडर के नुकसान

ब्लेंडर की नियमित सफाई की जरूरत होती है। अगर इसे साफ नहीं करते हैं तो बैक्टीरिया का कारण बन सकता है। इसे गीला करके लगाना होता है जिसे अक्सर लोग भू जाते हैं।

Image credits: freepik
Hindi

ब्रश: मेकअप का क्लासिक इक्विपमेंट

ब्रश मेकअप लगाने का एक पारंपरिक और फेमस टूल है। कई तरह के ब्रश को मेकअप के लिए बनाया जाता है। जिसमें फाउंडेशन, पाउडर, ब्लश, या आईशैडो लगाना शामिल होता है।

Image credits: freepik
Hindi

ब्रश के फायदे

ब्रश अच्छा स्किन कवरेज देता है। आप अपनी पसंद के अनुसार हल्का और हैवी मेकअप कवरेज इसके जरिए पा सकते हैं।

Image credits: freepik
Hindi

डिटेलिंग

छोटे ब्रश की मदद से डिटेलिंग करना आसान होता है, जैसे कि आईशैडो या कंसीलर को ठीक जगह पर लगाना।

Image credits: freepik
Hindi

सूखे प्रोडक्ट के लिए बेहतर

पाउडर और मिनरल मेकअप के लिए ब्रश एक बेहतर विकल्प है, क्योंकि यह उत्पाद को अच्छे से उठाता है और त्वचा पर फैलाता है।

Image credits: freepik
Hindi

सफाई में आसान

ब्रश को साफ करना तुलनात्मक रूप से आसान होता है और यह लंबे समय तक चलता है। ध्यान दें अगर सही तरीके से ब्रश का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो स्किन पर ब्रश का स्ट्रोक्स दिखाई देता है।

Image Credits: freepik