बेबी गर्ल की बर्थडे पार्टी में सबसे ज्यादा एक्साइटमेंट बच्चों को रिटर्न गिफ्ट का होता है। पेरेंट्स 50 रुपये में भी बच्चों के लिए मजेदार, यूजफुल और यादगार रिटर्न गिफ्ट दे सकते हैं।
बबल मेकर छोटे बच्चों के लिए सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला रिटर्न गिफ्ट है। 50 रुपये में छोटा, कलरफुल बबल मेकर आसानी से मिल जाता है। बच्चे इसे तुरंत खोलकर खेलने लगते हैं।
चॉकलेट या टॉफी पैक ऐसा रिटर्न गिफ्ट है जिसे कोई बच्चा मना नहीं करता। 50 रुपये में 2–3 छोटी चॉकलेट या मिक्स टॉफी का पैक आराम से बन जाता है। इसे कलरफुल पेपर बैग में पैक करके दें।
छोटा क्रेयॉन कलर सेट 50 रुपये में एक क्लासिक और भरोसेमंद रिटर्न गिफ्ट माना जाता है। बच्चे ड्रॉइंग और कलरिंग में इसे लंबे समय तक इस्तेमाल करते हैं। यह गिफ्ट, सेफ चॉइस हैं।
50रु के बजट में छोटा सॉफ्ट टॉय बेबी गर्ल बर्थडे के लिए बहुत प्यारा ऑप्शन होता है। खासकर लड़कियों को छोटे टेडी या डॉल बहुत पसंद आते हैं। यह गिफ्ट बच्चे हमेशा संभालकर रखते हैं।
पार्टी में बड़े बच्चे हैं, तो कार्टून पेंसिल बॉक्स बहुत अच्छा रिटर्न गिफ्ट बन सकता है। 50 रुपये में प्लास्टिक या फैब्रिक का छोटा पेंसिल बॉक्स मिल जाता है। यह गिफ्ट यूजफुल रहेगा।
मिनी नोटबुक स्कूल किड्स के लिए एक अच्छा और काम का रिटर्न गिफ्ट है। इसमें बच्चे ड्रॉइंग, राइटिंग या छोटे नोट्स बना सकते हैं। 50रु में कार्टून वाली नोटबुक आसानी से मिल जाती है।
50रु में आने वाली छोटी कलरिंग बुक बच्चों के लिए एंटरटेनमेंट और लर्निंग दोनों का काम करती है। इसमें कार्टून, एनिमल या शेप्स वाले पेज होते हैं, जिन्हें बच्चे खुशी-खुशी कलर करते हैं।
मिनी पजल ऐसा गिफ्ट है जो बच्चों को सोचने और ध्यान लगाने में मदद करता है। 50रु में मिलने वाले पजल, बच्चों के लिए सेफ होते हैं। यह गिफ्ट खासतौर पर 4–7 साल के किड्स के लिए बेस्ट है।