निर्मला सीतारमण के 6 बजट लुक्स, इतनी बदल गई मंत्री साहिबा
Other Lifestyle Feb 01 2024
Author: Nitu Kumari Image Credits:social media
Hindi
छठे बजट में निर्मला का लुक
निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2024 को अपना छठा बजट पेश कर रही हैं। इस दौरान वो ब्लू और क्रीम कलर की साड़ी में नजर आईं। सिल्क साड़ी के साथ उन्होंने क्रीम कलर का ब्लाउज पहना था।
Image credits: Twitter
Hindi
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खिलाई दही
बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने निर्मला सीतारमण को दही खिलाई। उन्होंने गोल्डन व्हाइट साड़ी पहन रखी थीं।
Image credits: Twitter
Hindi
बजट 2019: काले बाल और गुलाबी साड़ी
वित्त मंत्री बनने के बाद निर्मला सीतारमण ने साल 2019 में पहला बजट पेश किया।उन्होंने हल्के गुलाबी रंग की और गोल्डन कसाब डोरी वाली बॉर्डर वाली साड़ी पहनी हुई थी। उनके बाल काले थे।
Image credits: twitter
Hindi
बजट 2020: पीले रंग की सिल्क साड़ी
उन्होंने साल 2020 में देश के दूसरे बजट की घोषणा की। तब उन्होंने पीले रंग की सिल्क साड़ी पहनी हुई थी। इस दौरान भी मंत्री साहिबा के बाल काले नजर आए थे।
Image credits: Twitter
Hindi
बजट 2021: रेड सूती साड़ी
वित्त मंत्री सीतारमण ने तीसरा (वर्ष-2021) बजट पेश करते समय खादी सूती साड़ी पहनी थी। इस साड़ी में सफेद और लाल रंग का कॉम्बिनेशन देखने को मिला।
Image credits: twitter
Hindi
बजट 2022: ब्राउन-मैरून साड़ी
निर्मला सीतारमण ने जब चौथा बजट साल 2022 पेश किया तो उन्होंने भूरे और गहरे मैरून रंग की साड़ी पहनी थी। उन्होंने इस दौरान बालों को डाई नहीं किया। चेहरे पर दिखा उम्र का असर।
Image credits: twitter
Hindi
बजट 2023: लाल साड़ी
साल 2023 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लाल साड़ी पहनी थी।साड़ी में काले और सुनहरे रंग का बॉर्डर है और साथ ही त्रिकोण आकार का ज्यामितीय डिज़ाइन भी है।