छोटे कपड़ों के टुकड़ों से तैयार करें पैचवर्क लहंगा
Other Lifestyle Jun 06 2026
Author: Deepali Virk Image Credits:chat GPT
Hindi
कैसे बनाएं पैचवर्क लहंगा?
पैचवर्क लहंगा के लिए अलग-अलग रंग, प्रिंट और एम्ब्रॉयडरी वाले कपड़ों के स्क्वायर, रेक्टेंगल या अन्य शेप के पैच तैयार करें। इन सभी को डिजाइन के अनुसार जोड़कर घेरदार लहंगा बनाएं।
Image credits: Pinterest
Hindi
कॉटन पैचवर्क लहंगा
कॉटन फैब्रिक के बचे हुए टुकड़े हैं, तो उनसे कॉटन पैचवर्क लहंगा बनाया जा सकता है। बगरू, इंडिगो, अजरख, कलमकारी प्रिंट के पैचेज को जोड़कर तैयार किया गया लहंगा बेहद अट्रैक्टिव लगता है।
Image credits: Pinterest
Hindi
वर्टिकल स्ट्रिप पैचवर्क लहंगा
सिर्फ स्क्वायर पैच ही नहीं, बल्कि वर्टिकल स्ट्रिप्स वाला पैचवर्क लहंगा भी बेहद खूबसूरत दिखाई देता है। इसमें अलग-अलग रंगों और प्रिंट्स की लंबी पट्टियों को जोड़कर घेरदार लहंगा बनाएं।
Image credits: Pinterest
Hindi
प्लेन पैचवर्क लहंगा
अलग-अलग रंगों के सॉलिड या प्लेन फैब्रिक पैचेज से शानदार कलीदार लहंगा बनाएं। इसके बीच-बीच में गोल्डन सीक्विन, मिरर वर्क या एम्ब्रॉयडरी पैच जोड़कर इसे डिजाइनर और एलिगेंट लुक दें।
Image credits: Pinterest
Hindi
चुनरी प्रिंट पैचवर्क लहंगा
अगर आपके पास पुरानी चुनरी या बांधनी दुपट्टे पड़े हैं, तो उनका इस्तेमाल पैचवर्क लहंगा बनाने में किया जा सकता है। चुनरी प्रिंट को वर्टिकल कलियों में काटकर घेरदार लहंगा तैयार करें।
Image credits: Pinterest
Hindi
व्हाइट बेस पैचवर्क लहंगा
सफेद प्लेन लहंगे को भी रंग-बिरंगे पैचेज से सजाया जा सकता है। येलो, रेड, ग्रीन, पर्पल और ब्लू जैसे ब्राइट कलर्स के ट्रायंगल या ज्योमेट्रिक पैचेज को लहंगे के निचले हिस्से पर लगाएं।
Image credits: Pinterest
Hindi
ओम-स्वस्तिक पैचवर्क लहंगा
ट्रेडिशनल और धार्मिक आयोजनों के लिए ओम-स्वस्तिक पैचवर्क लहंगा चुनें। इसमें लहंगे के बॉर्डर या निचले हिस्से पर ओम, स्वस्तिक, त्रिशूल या अन्य धार्मिक प्रतीकों के पैच लगाए जाते हैं।