समर में दही से महज 15 मिनट में खिल जाएगा चेहरा, बनाएं 6 DIY फेसपैक
Other Lifestyle Apr 15 2025
Author: Nitu Kumari Image Credits:social media
Hindi
दही से हाइड्रेटेड फेसमास्क
1 चम्मच दही में 1 चम्मच शहद मिलाएं। इसे चेहरे पर और गर्दन पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर धो दें। दही त्वचा को नमी प्रदान करता है और शहद नमी बरकरार रखता है।
Image credits: social media
Hindi
दही से ग्लो मास्क
2 चम्मच दही में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 10 मिनट लगाने के बाद ठंडे पानी से धो दें। इससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो आएगा।
Image credits: Social Media
Hindi
सनबर्न रिलीफ मास्क
दही में एक चम्मच एलोवेरा जूस मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इससे टैनिंग खत्म होगी और चेहरा नेचुरल ग्लो करेगा। मास्क को लगाने के बाद 20 मिनट छोड़ दें और ठंडे पानी से धो दें।
Image credits: social media
Hindi
ऑयल कंट्रोल मास्क
दही के फेसपैक से आप अपने चेहरे के चिपचिपाहट को गर्मी में कम कर सकते हैं। दही में बेसन मिलाकर लगाएं। 15 मिनट बाद धो दें। इससे स्किन साफ होगा और चेहरा ग्लो करेगा।
Image credits: social media
Hindi
एक्सफोलिएटिंग मास्क
ओटमील मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाता है, जबकि दही त्वचा को मुलायम बनाता है। 1 बड़ा चम्मच ओटमील को 2 बड़े चम्मच दही के साथ मिलाएं। 10 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर धो लें।
Image credits: social media
Hindi
ब्राइटनिंग मास्क
नींबू काले धब्बों को हल्का करने में मदद करता है, और दही त्वचा को तरोताज़ा महसूस कराता है। 2 बड़े चम्मच दही को 1 चम्मच नींबू के रस में मिलाएं। 10 मिनट तक लगाएं और पानी से धो लें।