Mehndi Designs: सादगी में मिलेगी शान ! फ्लोरल मेहंदी डिजाइन
Other Lifestyle Dec 18 2025
Author: Anshika Tiwari Image Credits:instagram-
Hindi
फ्लोरल मेहंदी डिजाइन
घर में शादी या फंक्शन है। आउटफिट तो डिसाइड कर लिया है लेकिन हाथों को सजाने के लिए मेहंदी डिजाइन का अता-पता नहीं है तो इस बार बेसिक से हटकर फ्लोरल मेहंदी ट्राई करें।
Image credits: instagram- mehendidesigns33
Hindi
अरेबिक मेहंदी न्यू डिजाइन
ब्लैक आउटलाइनिंग डिटेलिंग पर फूल-पत्ती संग बेली बूटों वाली अरेबिक महेंदी मुस्लिम देशों में खूब पसंद की जाती है। गोरे हाथों को चटक दिखाने के लिए ये डिजाइन चुनी जा सकती है।
Image credits: instagram
Hindi
मिनिमल बैक हैंड मेहंदी
क्लासिक और स्टाइलिश अंदाज वाली ये मॉडर्न मिनिमल बैक मेहंदी महिलाओं को खूब पसंद आती है। चौड़ा U बनाते हुए स्व्रिल्स- ब्रेसलेट जैसा लुक दिया है। इसे आसानी से लगाया जा सकता है।
Image credits: instagram
Hindi
बैंक हैंड मेहंदी डिजाइन
अगर आप बहुत दिनों बाद मेहंदी लगा रही हैं तो इस तरह की भरवा बैंक हैंड मेहंदी की डिजाइन लगाएं। यहां बड़े-बड़े फूलों के साथ क्रॉस डिजाइन है, जो इसे उभरा हुआ लुक दे रही है।
Image credits: instagram- mehendidesigns33
Hindi
फ्रंट हैंड मेहंदी सिंपल
कॉलेज या ऑफिस गोइंग गर्ल्स के लिए फूल के गुच्छों वाली ये मेहंदी परफेक्ट रहेगी। जो कलाई से पाम तक है, साथ में छोटी-छोटी लटकन और फिंगर मेंहदी सुंदरता और ज्यादा बढ़ा रही हैं।
Image credits: instagram- mehendidesigns33
Hindi
एस्थेटिक मेहंदी डिजाइन
पारंपरिक+मॉडर्न डिजाइन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन देने वाली ये मेहंदी आप भी लगा सकती हैं। यहां छोटे-छोटे फूलों संग 3D फ्यूजन दिया गया है, जो बहुत ज्यादा प्यारा लग रहा है।
Image credits: instagram
Hindi
फ्लोरल बेल मेहंदी
पत्तियों और फूल पैटर्न पर फ्लोरल बेल मेहंदी बहुत प्यारी लगती है। इसे शेडिंग पैटर्न पर बनाया गया है, जो डिजाइन और भी ज्यादा उभार दे रही है। आप भी ऐसा ही कुछ ट्राई कर सकती हैं।