सफेद कुर्ती के साथ ट्राई करें 7 खूबसूरत दुपट्टा, होली में लगेंगी बवाल
Other Lifestyle Mar 13 2025
Author: Bimla Kumari Image Credits:pinterest
Hindi
चंदेरी दुपट्टा
चंदेरी दुपट्टा सिल्क, कॉटन और जरी के धागों से बनता है। इसमें बेहद बारीक डिजाइन होते हैं जो इसकी खूबसूरती बढ़ाता हैं। सफेद कुर्ती के साथ पहनने के लिए यह बेहद खूबसूरत ऑप्शन है।
Image credits: pinterest
Hindi
सिल्क कलरफुल दुपट्टा
आप सफेद कुर्ती के साथ सिल्क कलरफुल दुपट्टा स्टाइल कर सकती हैं। सिल्क का चमकदार कपड़ा और रंग-बिरंगे पैटर्न आपको होली पर स्टाइलिश लुक देंगे।
Image credits: pinterest
Hindi
नेट दुपट्टा
आप अपने व्हाइट होली आउटफिट के लिए नेट दुपट्टा ट्राई कर सकती हैं। ऑरेंज कलर का नेट फैब्रिक इस दिन के लिए परफेक्ट रहेगा। इसके अलावा आप स्टोन वाले नेट दुपट्टे भी वियर कर सकती हैं
Image credits: pinterest
Hindi
फ्लोरल दुपट्टा
आजकल फ्लोरल दुपट्टे का ट्रेंड बहुत पॉपुलर है। व्हाइट कुर्ती के साथ फ्लोरल प्रिंट दुपट्टे बहुत खूबसूरत लगते हैं। होली में मॉडर्न और क्यूट लुक पाने के लिए आप इसे ट्राई करें।
Image credits: pinterest
Hindi
गोटा पट्टी दुपट्टा
अगर आप अपनी व्हाइट कुर्ती को रॉयल और हैवी लुक देना चाहती हैं तो इसके साथ गोटा पट्टी दुपट्टा बेस्ट रहेगा। इस दुपट्टे की खासियत यह है कि इस पर जरी से खूबसूरत डिजाइन बनाए जाते हैं।
Image credits: pinterest
Hindi
बनारसी दुपट्टा
अपनी व्हाइट कुर्ती के साथ बनारसी दुपट्टा स्टाइल कर सकती हैं। इस पर चमकीले रंगों में जरी के पैटर्न और महीन रेशमी धागों से कढ़ाई की जाती है जो इसकी खूबसूरती बढ़ाता है।