एक मेकअप को कब तक कर सकते हैं इस्तेमाल? जानें इनकी शेल्फ लाइफ
Other Lifestyle Apr 14 2025
Author: Bimla Kumari Image Credits:pinterest
Hindi
फाउंडेशन
लिक्विड फाउंडेशन आमतौर पर 18 महीने तक काम कर सकता है, वहीं पाउडर फाउंडेशन की शेल्फ लाइफ दो साल तक होती है। अगर इसकी महक बदलने लगे तो जान लें कि यह खराब होने वाली है।
Image credits: pinterest
Hindi
लिपस्टिक
लिपस्टिक चाहे किसी भी कंपनी की हो, इसकी शेल्फ लाइफ अधिकतम दो साल होती है। जब यह खराब होने लगती है तो इसका रंग बदलने लगता है और इस पर सफेद परत जमने लगती है।
Image credits: pinterest
Hindi
मस्कारा
आई मेकअप प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से पहले शेल्फ लाइफ जरूर चेक कर लें, क्योंकि इससे आंखों की रोशनी जा सकती है। आम तौर पर एक अच्छे मस्कारा की शेल्फ लाइफ 6-8 महीने ही होती है।
Image credits: pinterest
Hindi
आईलाइनर
मस्कारे की तरह आईलाइनर की शेल्फ लाइफ भी 3 से 8 महीने होती है। लंबे समय तक इसका इस्तेमाल करने से आपकी आंखों में संक्रमण का खतरा रहता है। लिक्विड आईलाइनर 3-8 महीने तक चल सकता है।
Image credits: pinterest
Hindi
मेकअप स्पॉन्ज
मेकअप को ब्लेंड करने के लिए स्पॉन्ज का इस्तेमाल किया जाता है। इसे बार-बार धोकर सालों तक इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन आपको हर दो से तीन महीने में नया स्पॉन्ज खरीद लेना चाहिए।
Image credits: pinterest
Hindi
बीबी या सीसी क्रीम
बंद करके रखने पर इसे दो से तीन साल तक रखा जा सकता है, लेकिन एक बार खोलने पर बीबी और सीसी क्रीम की शेल्फ लाइफ आमतौर पर 12 से 18 महीने होती है।