गर्मियों के लिए आप लाइटवेट अनारकली कुर्ता सेट चुन सकती हैं। एक्ट्रेस ने सिल्क दुपट्टा और न्यूड मेकअप चुना है। आपको ऑनलाइन-ऑफलाइन 1 हजार तक ऐसे सूट मिल जाएंगे।
ऑफिस जाती हैं तो अनारकली कुर्ता सेट आपके पास जरूर होना चाहिए। आप अंगरखा कुर्ती या फिर कुर्ता सेट में इसे खरीदें। ऑनलाइन 700 रु तक ये मिल जाएगा।
थोड़ा हैवी लुक चाहिए तो नेट अनारकली कुर्ता क्लोसेट में शामिल करें। ये धागों की कढ़ाई से लेकर स्टोन वर्क पर मिल जाएगा। जिसे पहन आप रानी से कम तो नहीं लगने वाली हैं।
बांधनी अनारकली सूट आपके वॉर्डरोब की शान बढ़ाने के साथ डेली रुटीन के लिए भी बढ़िया है। खास बात ये है ज्याद एक्सपेंसिव नहीं होते। इसे आप 500-700 में खरीद सकती हैं।
कॉटन पैटर्न पर बोट नेक अनारकली सूट बहुत पसंद किये जा रहे हैं। ये कैजुअल आउटिंग से ऑफिस के लिए परफेक्ट है। सुंदर-सुशील दिखने के लिए इसे वॉर्डरोब में शामिल करें।
कॉटन प्रिंट पर अंगरखा कॉटन सूट 1000 रु की रेंज में खरीदा जा सकता है। इसे आप किटी पार्टी से लेकर छोटे-मोटे फंक्शन में पहन सकती हैं। ऑनलाइन ऐसे अनारकली सूट मिल जांएगे।
कॉटन अनारकली सूट प्लाजो के साथ आता है। यदि आपकी बैक ज्यादा है तो इसे ऑप्शन बनाएं। ये बहुत ज्यादा कंफर्ट देते हैं। इन्हें 500-1000 रु की रेंज में खरीदा जा सकता है।