91 साल की उम्र में भी कोकिलाबेन बेहद खूबसूरत लगती हैं। साड़ी में वो अपनी बहुओं को टक्कर देती नजर आती हैं। यहां पर हम मुकेश अंबानी की मां के कुछ साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं।
लाइट ग्रीन शिफॉन साड़ी में कोकिलाबेन गॉर्जियस लग रही हैं। लाइटवेट साड़ी बढ़ती उम्र की महिलाओं के लिए अच्छी होती है, क्योंकि उसे संभालना आसान होता है।
लैवेंडर कलर की फ्लोरल प्रिंट की साड़ी में कोकिलाबेन कितनी हसीन लग रही है, उसका अंदाजा आप लगा सकते हैं। इसके साथ उन्होंने खूबसूरत बैग लिया है।
कोकिलाबेन को पिंक साड़ी पहनना पसंद है। यह कलर उनकी फेवरेट है। फ्लोरल प्रिंट साड़ी के साथ उन्होंने रियल पर्ल नेकलेस पहना है। आप भी अपनी दादी को ऐसा लुक दे सकती हैं।
लाइट ग्रीन शेड की साड़ी पर सफेद बॉर्डर वर्क इसे बेहद एलिगेंट और सोबर लुक दे रहा है। सिंपल लेकिन ग्रेसफुल डिजाइन होने की वजह से यह ट्रेडिशनल मौकों पर पहनने के लिए परफेक्ट ऑप्शन है।
हैवी वर्क से सजे लाइट पिंक साड़ी में कोकिलाबेन बहुत ही प्यारी लग रही हैं। 91 साल की उम्र में भी वो 60 की महिला दिख रही हैं। डायमंड नेकलेस और चूड़ियों के साथ लुक पूरा किया है।
पिंक कलर की लहरिया साड़ी में नीता जवां लग रही हैं। साड़ी पर सिल्वर बॉडर बहुत ही एलिगेंट लुक दे रहा है। नीता की सास ने इसके साथ पिंक पर्स कैरी किया है।
पिंक कलर की सिल्क साड़ी पर गोल्डन बॉर्डर और बूटी वर्क सोबर लुक देता है। हर मौके के लिए इस तरह की साड़ी परफेक्ट है और इसमें कोकिलाबेन बेहद खूबसूरत लग रही हैं।