7 New Look से गर्मी में बालकनी लगेंगी तरोताजा, पड़ोसी पूछेंगे इसका राज
Other Lifestyle Mar 18 2025
Author: Rakhee Jhawar Image Credits:pinterest
Hindi
1. हरी-भरी बेलों से सजाएं बालकनी
गर्मियां शुरू हो चुकी हैं और अपनी बालकनी को भी न्यू लुक दे सकते हैं। बालकनी में ठंडक के लिए आप हरी-भरी बेले लगा सकते हैं। इससे बालकनी को नया लुक भी मिल जाएगा।
Image credits: pinterest
Hindi
2. बालकनी में रंग-बिरंगे फूल
बालकनी को आप रंग-बिरंगे फूलों से सजा सकते हैं। बालकनी में गर्मियों के सीजनल फूलों के पौधें लगाएं, जिससे ये खूबसूरत दिखने लगेगी। आप अलग-अलग रंगों के पौधे बालकनी में लगा सकते हैं।
Image credits: pinterest
Hindi
3. छोटी बालकनी की खास सजावट
अगर आपके घर की बालकनी छोटी है, तो भी इसे सजाया जा सकता है। आप अपनी बालकनी में लोहे के रैक्स लगाकर इस पर गमले रख सकते हैं। इन गमलों में आप सीजनल और डेकोरेटिव पौधे लगा सकते हैं।
Image credits: pinterest
Hindi
4. बालकनी में हैंगिंग गमले
बालकनी की ग्रिल पर हैंगिंग गमलों से सजावट कर सकते हैं। यहां पर आप छोटे-छोटे गमले लगाकर उसमें कई तरह के फूल और डेकोरेटिव प्लांट्स लगा सकते हैं।
Image credits: pinterest
Hindi
5. बालकनी में सीटिंग एरिया
यदि आपके घर का बालकनी बड़ी है तो आप यहां फूलों के साथ सीटिंग एरिया भी बना सकते हैं। यहां आप छोटा सा सोफा विद कुशन लगा सकते हैं। इससे बालकनी का लुक एकदम क्लासी लगेगा।
Image credits: pinterest
Hindi
6. बालकनी में हरियाली
छोटी बालकनी को हरियाली से भर सकते हैं। आप यहां छोटे-बड़े गमलों में फूलों के साथ की कई तरह प्लांट्स लगा सकते हैं। इससे बालकनी का लुक गर्मियों में एकदम चेंज दिखेगा।
Image credits: pinterest
Hindi
7. बालकनी में टी-टेबल
अगर आपके घर की बालकनी जरा सी भी बड़ी है तो आप यहां एक टी-टेबल और चेयर भी लगा सकते हैं। गर्मियों में शाम को आप यहां बैठकर रंग-बिरंगे फूलों के बीच चाय की चुस्की ले सकते हैं।