मानसून में बिहार के लगाएं एक चक्कर, इन 8 जगहों को देखकर आ जाएगा मजा
Other Lifestyle Jul 21 2023
Author: Nitu Kumari Image Credits:pexels
Hindi
बौद्ध गया
गया बौद्धों और हिंदुओं के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है। महाबोधि मंदिर, बोधि वृक्ष और अन्य धार्मिक स्थलों पर जा सकते हैं। मानसून के मौसम में बौद्धगया की खूबसूरती निखर उठती है।
Image credits: Getty
Hindi
पटना
बिहार की राजधानी का इतिहास और सांस्कृतिक विरासत काफी समृद्ध है। आप मानसून में गोलघर, गांधी घाट, पटना म्यूजिम और गंगा नदी में नाव की सवारी कर सकते हैं।
Image credits: Getty
Hindi
पावापुरी
पावापुरी जैन तीर्थ स्थल है। यहां पर भगवान महावीर ने मोक्ष प्राप्त किया था। पानी से घिरा जलमंदिर मंदिर मानसून के दौरान विशेष रूप से मनमोहक लगता है।
Image credits: google
Hindi
राजगीर
पहाड़ियों के बीच बसा राजगीर एक ऐतिहासिक शहर है। यहां विश्व शांति स्तूप, वेणु वाना और गर्म झरने जैसे कई आकर्षक जगह हैं। मानसून में आसपास की सुंदरता और बढ़ जाती है।
Image credits: Getty
Hindi
नालंदा
यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल नालंदा विश्वविद्यालय के प्राचीन खंडहरों का बारिश के मौसम में देखने जा सकते हैं। इतिहास को संजोय हुए यह खंडहर आपको एक अलग सुकून का एहसास कराएंगे।
Image credits: Getty
Hindi
वैशाली
अपने ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाने वाला वैशाली लिच्छवी साम्राज्य की राजधानी और भगवान महावीर का जन्मस्थान था। यह मानसून के दौरान घूमने के लिए एक खूबसूरत जगह है।
Image credits: Getty
Hindi
वाल्मिकी नेशनल पार्क
पश्चिम चंपारण जिले में स्थित वाल्मिकी नेशनल पार्क प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग है। यह कई तरह के पेड़-पौधों से घिरा हुआ है और टाइगर समेत कई जानवर आप यहां देख सकते हैं।
Image credits: Getty
Hindi
ककोलत झरना
नवादा जिले में स्थित, ककोलत झरना मानसून की सुंदरता का आनंद लेने और झरने में ताज़ा स्नान करने के लिए एक फेमस प्लेस है। यहां आए दिन लोग पिकनिक मनाने पहुंचते हैं।