Other Lifestyle

Mountain Day 2023:भारत के 10 सबसे ऊंचे माउंटेन ट्रैकिंग के लिए परफेक्ट

Image credits: freepik

फूलों की घाटी ट्रेक, उत्तराखंड

फूलों की घाटी भारत में सबसे लोकप्रिय ट्रेक में से एक है। यह ट्रेक उत्तराखंड में स्थित है और इसकी कुल ट्रैक दूरी 37 किमी है।

Image credits: Wikipedia

हम्प्ता पास ट्रेक, हिमाचल प्रदेश

हम्प्ता पास ट्रेक एक एडवेंचर ट्रैक है, जो हिमाचल प्रदेश में स्थित है। हम्प्ता पास ट्रेक 26 किमी की ट्रैकिंग दूरी के साथ हिमालय की सुंदरता को दिखाता है।

Image credits: Wikipedia

केदारकांठा पीक ट्रेक, उत्तराखंड

उत्तराखंड में स्थित केदारकांठा पीक ट्रेक 20 किमी की दूरी के साथ, देवदार के जंगलों, बर्फ से ढके पहाड़ों और हिमालय के 360 डिग्री व्यू का आनंद कराती है।

Image credits: Wikipedia

ममोस्तोंग कांगड़ी चोटी, लद्दाख

ममोस्तोंग कांगड़ी लद्दाख में स्थित एक और पर्वत शिखर है और सियाचिन ग्लेशियर के करीब है। ममोस्तोंग कांगड़ी पीक की कुल ट्रेक दूरी 22 किमी है।

Image credits: Wikipedia

तरसर मार्सर ट्रेक, जम्मू और कश्मीर

तरसर मार्सर ट्रेक में कश्मीर घाटी की सुंदरता दिखती है। यह ट्रेक 48 किमी की दूरी तक फैला है। जहां कई एडवेंचर करने को मिलते है।

Image credits: Wikipedia

संदकफू ट्रेक , पश्चिम बंगाल

संदकफू पश्चिम बंगाल राज्य का सबसे ऊंचा ट्रैक है जो पहाड़ों का एक अनोखा दृश्य देता है। संदकफू ट्रेक की कुल लंबाई 68 किमी है।

Image credits: Wikipedia

गोएचाला ट्रेक, सिक्किम

सिक्किम में स्थित गोएचाला ट्रेक एडवेंचर और सुंदरता का मिश्रण है। यह बर्फीले मैदानों, घुमावदार नदियों और सिक्किम की संस्कृति की झलक भी पेश करता है। ट्रैक की कुल लंबाई 90 किमी है।

Image credits: Wikipedia

बाली दर्रा, उत्तराखंड

हिमालय पर्वतमाला में चुनौतीपूर्ण ट्रैकों में से एक बाली दर्रा है जो पर्वतारोहियों के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है। बाली दर्रा ट्रैक की दूरी 60 किमी है।

Image credits: Wikipedia

हर की दून ट्रैक, उत्तराखंड

हर की दून ट्रैक अपनी सुंदरता और शांति के लिए जाना जाता है, जो स्थानीय संस्कृति और आश्चर्यजनक पहाड़ी दृश्यों की झलक दिखाता है।

Image credits: Wikipedia