मां शैलपुत्री को नारंगी रंग की साड़ी प्रिय है। आप नवरात्रि के पहले दिन नारंगी यानी ऑरेंज रंग की साड़ी पहनकर माता की उपासना कर सकती हैं। सिल्क या कॉटन में साड़ी डिजाइन चुनें।
मां ब्रह्माचारी को सफेद रंग पसंद है। आप नवरात्रि के दूसरे दिन व्हाइट कलर की साड़ी पहनकर पूजा-पाठ कर सकती हैं। शिफॉन या फिर ऑर्गेंजा में व्हाइट कलर की साड़ी चुन सकती हैं।
मां चंद्रघंटा को लाल रंग पसंद है। आप नवरात्रि के तीसरे दिन रेड कलर की साड़ी पहनकर माता की उपासा कर सकती हैं। बनारसी या फिर साटन रेड साड़ी स्टाइल कर सकती हैं।
मां कुष्मांडा को गहरा नीला साड़ी पसंद है। आप नवरात्रि में माता की पूजा के लिए इस तरह की साड़ी पहन सकती हैं। किसी इवेंट में जाने के लिए भी ब्लू कलर की साटन, सिल्क साड़ी बेस्ट है।
मां स्कंदमाता की उपासना के लिए पीले रंग की साड़ी चुनें। माता को यह रंग प्रिय है। आप चाहें तो जॉर्जेट या फिर सिल्क में येलो साड़ी चुन सकती हैं।
मां कात्यानी को हरा रंग प्रिय है। इसलिए इस दिन देवी की उपासना के लिए आप इस रंग की साड़ी चुनें। ग्रीन यानी हरे रंग की साड़ी के साथ आप गोल्ड ज्वेलरी भी जोड़ सकती हैं।
मां कालरात्रि को स्लेटी रंग पसंद है ऐसे में इस दिन के उपासना के लिए कुछ इस तरह की साड़ी चुनें। प्लेन स्लेटी रंग की साड़ी के साथ आप व्हाइट, रेड या ब्लैक ब्लाउज चुन सकती हैं।
मां महागौरी को बैंगनी यानी पर्पल रंग पसंद है। आप सिल्क की पर्पल साड़ी अपने लिए खरीद सकती हैं। सेम पैटर्न में कई तरह के ऑप्शन मार्केट में अवेलेबल है।
मां सिद्धिदात्री को हरा रंग पसंद है, इसलिए नवरात्रि के अंतिम दिन इस तरह की साड़ी पहनकर माता की उपासना करें। उनसे खुशहाली का आशीर्वाद मांगें।