2025 खत्म होने में थोड़ा ही वक्त बाकी है। इस साल काफी कुछ ट्रेंड में रहा। आज हम आपके लिए ऐसी सिंपल और ईजी मेहंदी डिजाइन लेकर आए हैं, जो न्यू ईयर सेलिब्रेशन और भी स्पेशल बना देंगी।
आजकल फ्रंट की बजाय बैक हैंड मेहंदी पसंद की जा रही है। ये फॉर्मल होकर भी ब्यूटीफुल लगती है। यहां अरेबिक पैटर्न को चेन से जोड़ते हुए यूनिक लुक दिया गया है।
कॉलेज से ऑफिस जाने तक लीफ पैटर्न रोज मेहंदी हाथों को स्टाइल और सबसे यूनिक दिखाएगी। इसे डबल आउटलाइनिंग-शेडिंग वर्क पर बनाया गया है। आप भी ऐसा ही कुछ ट्राई कर सकती हैं।
मंडला आर्ट बेस्ड ये फ्रंट हैंड भरवा मेहंदी नए साल के स्वागत के साथ शादी-ब्याह के लिए भी अच्छी रहेगी। आप इसे रेड आउटलाइनिंग संग और भी खूबसूरत लुक दे सकती हैं।
आजकल एस्थेटिक मेहंदी बहुत पसंद की जा रही है। यहां गद्दी के बीचोंबीच फ्लोरल डिजाइन बनाते हुए फिंगर पर पत्तियां बनी हैं। इसे आप खुद लगाने के साथ मेहंदी आर्टिस्ट भी लगवा सकती हैं।
हाफ हैंड फ्लोरल मेहंदी फैशन के टॉप ट्रेंड में शुमार है। ऐसी डिजाइन, पाकिस्तान-तुर्किये जैसे मुस्लिम देशों में ज्यादा पसंद की जाती है। आप बेसिक से हटकर कुछ चाहती हैं तो इसे चुनें.
छोटी-छोटी पत्तियों और डार्क शेडिंग पर ये मेहंदी डिजाइन महफिल में सबसे हटकर लुक देगी। आप गोरे हाथों को हाइलाइट करना चाहती हैं तो इसे चुन सकती हैं।