Other Lifestyle

फ्रेंडशिप डे पर नोरा फतेही की तरह पहनें 10 साड़ी, थम जाएंगी निगाहें

Image credits: nora fatehi Instagram

रेडी टू वियर साड़ी

फ्रेंडशिप डे के लिए नोरा फतेही का यह साड़ी बेस्ट ऑप्शन में से एक होगा। पेस्टल कलर की रेडी टू वियर साड़ी पहनकर जब दोस्तों के बीच जाएंगी तो सब आपकी ही तारीफ करेंगे।

Image credits: Nora fatehi Instagram

ग्रीन शिमरी साड़ी

नोरा फतेही के इस लुक को देखकर थम गई ना नजरें। ग्रीन शिमिरी साड़ी के साथ अदाकारा ने लेयर मोतियों का हार पहना है। जो उनके लुक को यूनिक बना रही है।

Image credits: Nora fatehi Instagram

ऑरेंज सीक्वेंस साड़ी

ऑरेंज सीक्वेंस साड़ी में नोरा फतेही काफी हॉट लुक दे रही हैं। अदाकारा ने डीप नेक ब्लाउज को इसके साथ पेयर किया है। आप चाहें तो ब्लाउज को सिंपल रखते है साड़ी ड्रैप कर सकती हैं।

Image credits: Nora fatehi Instagram

पिंक साड़ी है बेस्ट ऑप्शन

अगर आप अपनी खास दोस्त के साथ पार्टी का प्लान कर रही हैं तो पिंक रंग की शिमर साड़ी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। आजकल शिमर और सीक्वेन साड़ी काफी फैशन में हैं।

Image credits: Nora fatehi Instagram

ऑफ-व्हाइट ऑर्गेना साड़ी

ऑर्गेना साड़ी इन दिनों ट्रेंड में हैं। नोरा फतेही की तरह आप भी इस तरह से खुद को स्टाइल करके राजकुमारी लुक पा सकती हैं।

Image credits: Nora fatehi Instagram

पिंक सीक्वेंस साड़ी

नोरा फतेही पिंक सीक्वेंस साड़ी के साथ फुल स्लीव डिजाइनर ब्लाउज को पेयर किया है। अदाकारा का यह लुक पार्टी और शादी के लिए परफेक्ट ऑप्शन है।

Image credits: Nora fatehi Instagram

हैवी ब्लाउज के साथ पिंक साड़ी

अगर आप हैवी ब्लाउज के साथ पिंक रंग की हल्की साड़ी पहनती हैं, तो इसमें आप बेहद हसीन दिखेंगी। इसको पहनते समय अपने मेकअप में भी पिंक टच दें।

Image credits: nora fatehi Instagram

गोल्डन और व्हाइट साड़ी

खुले वेवी बालों के साथ इस साड़ी का लुक काफी रॉयल लग रहा है। इसको कैरी करते समय कानों में नोरा की तरह बड़ी ईयरिंग्स पहनें।

Image credits: Nora fatehi Instagram

ऑफ व्हाइट साड़ी

दोस्त को पूरी तरह सरप्राइज करने के लिए इस लुक को अपना सकती हैं। ऑफ व्हाइट साड़ी पहनकर आप पूरी तरह से पारंपरिक रूप से तैयार होकर पहुंच जाएं फ्रेंडशिप डे मनाने।

Image credits: Nora fatehi Instagram

पिंक साड़ी

नोरा फतेही पिंक सिल्क की प्लेन साड़ी में काफी सुंदर लग रही हैं। साड़ी के बॉर्डर पर वर्क किया गया है। इस तरह की साड़ी भी आप फ्रेंडशिप डे पर कैरी कर सकती हैं।

Image credits: nora fatehi Instagram