Hindi

अष्टमी-नवमी पूजा में लगेंगी चांद, पहनें नोरा से 9 एंब्रायडरी ब्लाउज

Hindi

गुजराती पैटर्न हॉल्टर नेक ब्लाउज

नवरात्रि में अगर आप अपने लुक में सारा फोकस ब्लाउज पर रखना चाहती हैं तो आप इस तरह का गुजराती पैटर्न हॉल्टर नेक ब्लाउज चुन सकती हैं। इसमें हॉल्टर-नेक और हेवी एंबेलिश्ड चुन सकती हैं।

Image credits: Nora Fatehi/instagram
Hindi

फुल स्लीव नेट एंब्रायडरी ब्लाउज

नोरा ने अपनी सादा साड़ी को पेयर किया एक फुल-स्लीव ब्लाउज के साथ। जो कि डीप नेक पैटर्न में हैं और इसमें नेट फैब्रिक पर कमाल की एंब्रायडरी की गई है।

Image credits: Nora Fatehi/instagram
Hindi

वीनेक सीप एंब्रायडरी ब्लाउज

नोरा ने अपने आइवरी लहंगे के साथ एक कंटेंपररी ट्विस्ट डालते हुए इस वीनेक सीप एंब्रायडरी ब्लाउज पहना है। जिसमें कट स्लीव और वीनेक डिटेलिंग है। 

Image credits: Nora Fatehi/instagram
Hindi

स्क्वायर नेक सीक्विन एंब्रायडरी ब्लाउज

नोरा ने ऑल आइवरी गोल्डन साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज पहना है। इसमें फुल स्लीव्ज और बॉडी पर की गई सीक्विन डीटेलिंग इसमें काफी ड्रामा ऐड कर रही है।

Image credits: Nora Fatehi/instagram
Hindi

गोटा वर्क एंब्रायडरी चोली ब्लाउज

जिन लोगों को एक्सपेरिमेंट करना पसंद नहीं है उनके लिए ये ट्रेडिशनल गोटा वर्क एंब्रायडरी चोली ब्लाउज डिजाइन परफेक्ट रहेगा। इसमें सेमी स्लीव पर शानदार हैवी वर्क है। 

Image credits: Nora Fatehi/instagram
Hindi

हैवी मिरर वर्क गोल्डन एंब्रायडरी ब्लाउज

इस कट स्लीव बोल्ड ब्लाउज में नोरा बहुत ही स्टनिंग लग रही हैं। उनका ये हैवी मिरर वर्क गोल्डन एंब्रायडरी ब्लाउज डिजाइन आप लहंगे और साड़ी दोनों के साथ कैरी कर सकती हैं।

Image credits: Nora Fatehi/instagram
Hindi

स्टोन एंड बीड्स एंब्रायडरी ब्लाउज

अगर आप अपने हुस्न का जलवा दिखाना चाहती हैं, तो आपको नोरा के इस स्टोन एंड बीड्स एंब्रायडरी ब्लाउज डिजाइन को जरूर ट्राई करना चाहिए। ये फेस्टिवल लुक में जान डाल देगा।

Image credits: Nora Fatehi/instagram
Hindi

हाफ स्लीव वीनेक स्टोनवर्क ब्लाउज

इस हाफ स्लीव स्टोनवर्क ब्लाउज में नोरा कहर ढा रही हैं। उनका ये स्टाइल किसी को भी फैन बना सकता है। ऐसे डिजाइन को आप अपने हैवी लहंगे या साड़ी के साथ पेयर कर सकती हैं।

Image Credits: Nora Fatehi/instagram