Hindi

Poland की इन 7 खूबसूरत जगहों को देख, जीवन को मिलेगा नया नजरिया

Hindi

वारसॉ (Warsaw)

पोलैंड की राजधानी वारसॉ का पुराना शहर काफी फेमस है। इसे UNESCO विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता दी गई है। यहा रॉयल कैसल, मार्केट स्क्वायर और वारसॉ अपराजित स्मारक देख सकते हैं।

Image credits: Getty
Hindi

क्राको (Kraków)

पोलैंड का सांस्कृतिक और ऐतिहासिक केंद्र क्राको, अपने सुंदर पुराने शहर, वैवेल कैसल और सेंट मैरी बेसिलिका के लिए फेमस है। यहां  काज़िमीएर्ज़, औशविट्ज़-बिर्कनाउ कैंप घूम सकते हैं।

Image credits: Getty
Hindi

ग्दांस्क (Gdańsk)

बाल्टिक सागर के तट पर बने यह शहर अपने ऐतिहासिक बंदरगाह, लंबी सड़क और ठोस दीवारों के लिए फेमस है। यहां की पुरानी इमारतें, मैरिटाइम म्यूजियम, और वेस्टरप्लाटे स्मारक घूम सकते हैं।

Image credits: Getty
Hindi

व्रोकलॉ (Wrocław)

व्रोकलॉ एक सुंदर और ऐतिहासिक शहर है जिसे अपनी रंगीन इमारतों, कई पुलों और द्वीपों के लिए जाना जाता है। यहां रीनक का पुराना बाजार स्थल और ओस्ट्रोव तुंस्की द्वीप अट्रैक्शन प्वाइंट है।

Image credits: Getty
Hindi

ज़कोपेन (Zakopane)

यह पोलैंड की तत्रा पहाड़ियों के पास स्थित एक फेमस टूरिस्ट प्लेस है। यहां आप पहाड़ों में हाइकिंग, स्कीइंग और अन्य आउटडोर गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं।

Image credits: Getty
Hindi

टॉरून (Toruń)

टारून अपने अद्भुत गोथिक वास्तुकला और यूनेस्को विश्व धरोहर के लिए फेमस है। यहां पर खगोलविद निकोलस कोपरनिकस का जन्म हुआ था।

Image credits: Getty
Hindi

औशविट्ज़-बिर्कनाउ (Auschwitz-Birkenau)

इस जगह को भी यूनेस्को ने विश्व धरोहर के रूप में शामिल किया है। सेकंड वर्ल्ड वॉर के दौरान नाजी कॉन्संट्रेशन कैंप का प्लेस था। यहां आकर आपको एक अलग ही मार्मिक अनुभव होता है।

Image Credits: Getty