Hindi

देसी लुक ऑन पॉइंट! पहनें प्रियंका चोपड़ा की टाइमलेस फ्लोरल साड़ियां

Hindi

प्रियंका चोपड़ा का लेटेस्ट लुक

प्रियंका चोपड़ा हाल ही में व्हाइट बेस में ब्लू फ्लोरल और लीफ प्रिंट वाली इंडो वेस्टर्न स्टाइल साड़ी पहनी नजर आई। उसके साथ कोर्सेट स्टाइल स्ट्रैपलेस ब्लाउज पहना।

Image credits: Instagram@priyankachopra
Hindi

प्रियंका चोपड़ा की फ्लोरल प्रिंट साड़ी

अगर आप भी प्रियंका की तरह देसी गर्ल लगना चाहती हैं, तो उनकी तरह व्हाइट बेस में ब्लैक प्रिंट वाली फ्लोरल साड़ी कैरी कर सकती हैं। उसके साथ स्लीवलेस डीप नेक ब्लाउज पहनें।

Image credits: Instagram@priyankachopra
Hindi

ब्लैक फ्लोरल प्रिंट साड़ी

डस्की गर्ल्स के ऊपर ब्लैक कलर बहुत ही क्लासी लगता है। प्रियंका की तरह सैटिन फैब्रिक में ब्लैक बेस में मल्टी कलर फ्लोरल डिजाइन वाली साड़ी चुनें। उसके साथ स्लीवलेस ब्लाउज पहनें।

Image credits: Instagram@priyankachopra
Hindi

मल्टी कलर फ्लोरल प्रिंट साड़ी

प्रियंका का ये लुक भी आपको बहुत ही क्लासी दिखाएगा। उन्होंने नेट फैब्रिक साड़ी में मल्टी कलर फ्लोरल प्रिंट डिजाइन वाला पैटर्न चुना है और उसके साथ कंट्रास्ट में येलो ब्लाउज पहना है।

Image credits: Instagram@priyankachopra
Hindi

फ्लोरल प्रिंट टिशू साड़ी

प्रियंका चोपड़ा की तरह एलिगेंट लुक अपनाने के लिए आप येलो कलर की टिशू साड़ी भी कैरी कर सकती हैं। जिसमें व्हाइट कलर के थ्रेड वर्क से फ्लोरल डिजाइन ऑल ओवर किया हुआ है।

Image credits: Instagram@priyankachopra
Hindi

स्टोन वर्क फ्लोरल साड़ी

प्रियंका की तरह क्लासी और टाइमलेस लुक के लिए आप न्यूड शेड नेट साड़ी पर व्हाइट और सिल्वर कलर का 3D वर्क किया हुआ पैटर्न चुनें। इसके साथ फ्लोरल डिजाइन का हैवी ब्लाउज वियर करें।

Image credits: Instagram@priyankachopra

Extreme Cold में भी लगेंगे बेहद क्यूट, कॉलेज गर्ल के लिए विंटर आइडिया

स्लिम वेस्टलाइन गर्ल्स के लिए हैं परफेक्ट, पलक तिवारी से 6 ब्लाउज डिजाइन

2025 में छाया मिसमैच फैशन ! 7 ट्रेंडी कंट्रास्ट साड़ी-ब्लाउज डिजाइन

कांजीवरम साड़ी में लगेंगी देवी, चुनें थ्रेड बैंगल्स की लेटेस्ट डिजाइन