Other Lifestyle

राधिका मर्चेंट का हुआ ब्राइडल शावर, व्हाइट ड्रेस में लगी क्यूट परी

Image credits: Instagram

अंबानी की बहू बनने वाली है राधिका

राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को अंबानी खानदान की बहू बन जाएंगी। वो इस दिन अनंत अंबानी के साथ सात फेरे लेंगी। इससे पहले उनका ब्राइडल शॉवर की पार्टी हुई।

Image credits: Instagram

जाह्नवी के घर पर ब्राइडल शॉवर

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के घर पर राधिका मर्चेंट के लिए पार्टी थ्रो किया गया। ब्राइडल शॉवर में राधिका, अनंत के अलावा ईशा अंबानी और श्लोका भी पहुंचीं।

Image credits: Instagram

पिंक पायजामा ड्रेस कोड

होने वाली दुल्हन राधिका की सहेलियां पिंक पायजामा और टियारा में थीं। जाह्नवी ने अंबानी की होने वाली बहू के लिए ब्राइडल शॉवर रखा था। बी-टाउन में इस पार्टी के चर्चे हैं।

Image credits: Instagram

व्हाइट नाइट सूट में राधिका

राधिका ने व्हाइट कलर का नाइट पजामा-सूट पहन रखा था। वो जाह्नवी की तैयारी देखकर काफी खुश नजर आईं।

Image credits: Instagram

क्राउन के साथ खुला छोड़ा बालों को

राधिका के लुक की बात करें तो उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ा था और ड्रेस से मिलता जुलता क्राउन पहना था। उनके साथ उनगी बड़ी बहन अंजलि मर्चेंट मजीठिया भी नजर आईं।

Image credits: Instagram

घूम मस्ती की लड़कियों ने

ब्राइडल शॉवर में राधिका और उनकी ननद, जेठानी , बहन और दोस्तों ने खूब मस्ती की। केक काटे गए। जमकर डांस पार्टी भी हुई।

Image credits: Instagram

अनंत अंबानी भी बॉयड गैंग के साथ पहुंचे

अपनी होने वाली पत्नी के ब्राइडल शॉवर में अनंत अंबानी भी पहुंचे। उन्होंने टाइगर प्रिंट का ब्लू टी-शर्ट और पजामा पहन रखा था।

Image credits: Instagram

जमकर नाचे अनंत

अनंत अंबानी ब्वॉय के साथ जमकर थिरके। जाह्नवी के ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी इस पार्टी में शामिल हुए थे।

Image credits: Instagram

पिंक थीम पर हुआ ब्राइडल शॉवर

पिंक एंड व्हाइट थीम पर ब्राइडल शॉवर हुआ। सजावट भी पिंक कलर के फ्लावर से की गई थी। जो काफी खूबसूरत लग रही थीं।

Image credits: Instagram