Other Lifestyle

Raksha Bandhan से Karwa Chauth तक, जल्द सेलिब्रेट होंगे ये 7 फेस्टिवल

Image credits: pexels

रक्षाबंधन

रक्षाबंधन, लिस्ट में सबसे पहले है। हिन्दू पचांग के अनुसार श्रावण मास की पूर्णिमा को भाई बहन का त्यौहार रक्षाबंधन प्रति वर्ष मनाते हैं। इस दिन बहन, भाइयों को रक्षाधागा बंधती हैं।

Image credits: pexels

गणेश चतुर्थी

इस दिन लोग ढोल-नगाड़ों के साथ गणपति को घर लाते हैं। दस दिन ये उत्सव पूरे देश में बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी के दिन माता पार्वती के पुत्र गणेश जी का जन्म हुआ था।

Image credits: pexels

ओणम

ओणम का पर्व मलयालम सोलर कैलेंडर के अनुसार चिंगम महीने में मनाया जाता है। ये मलयालम कैलेंडर का पहला महीना होता है। ओणम के दिन ही राजा महाबली प्रजा से मिलने के लिए आते हैं।

Image credits: Pexels

नवरात्रि

नवरात्रि में माता की पूजा करने से आशीर्वाद मिलता है। 9 दिन माता के अलग-अलग रूप की पूजा करते हैं। आश्विन मास में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि प्रारंभ होते हैं।

Image credits: pexels

दीपावली

भारत में धूमधाम से दीपावली का त्यौहार मनाया जाता है। रामायण में बताया गया है कि भगवान श्रीराम, लंका के राजा रावण का वध कर पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ अयोध्या वापस लौटे थे। 

Image credits: pexels

करवाचौथ

हर सुहागिन महिला के लिए ये सबसे बड़ा त्यौहार होता है। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और रात में चांद को देख कर पूजा के बाद व्रत खोलती हैं। 

Image credits: pexels

क्रिसमस

क्रिसमस का दिन ईसा मसीह या यीशु के जन्म की खुशी में मनाया जाने वाला पर्व है। क्रिसमस से 12 दिन के उत्सव क्रिसमसटाइड की भी शुरुआत होती है।

Image credits: pexels