Hindi

मेहंदी से लेकर बारात तक, पहनें रकुल प्रीत सिंह सी ये 8 लहंगा

Hindi

रोका के लिए पिंक लहंगा

शादी की शुरुआत रोका या सगाई से होती है। आप रकुल प्रीत सिंह की तरह पिंक लहंगा चुन सकती हैं। वाइल्ड नेक ब्लाउज और गोल्डन प्रिंट लहंगा में आप किसी परी से कम नहीं लगेंगी।

Image credits: Instagram
Hindi

येलो फिश कट लहंगा

येलो फिश कट लहंगा मेहंदी सेरेमनी के लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। हालांकि रकुल प्रीत सिंह के फुल स्लीव्स ब्लाउज की जगह हाफ स्लीव्स चुनें। ताकि भर-भर हाथ मेहंदी लगा सकें।

Image credits: Instagram
Hindi

संगीत में जमेगा रंग सीक्वेंस लहंगा संग

संगीत नाइट के लिए रकुल प्रीत सिंह का यह लहंगा परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। रंग-बिरंगी रोशनी के बीच जब आप कमर इस लहंगे में लचकाएंगी तो सब आपको ही देखेंगे।

Image credits: Instagram
Hindi

हल्दी के लिए पिंक-येलो मिक्स लहंगा

रकुल प्रीत सिंह शिमरी पिंक येलो लहंगा में हुस्न परी लग रही हैं। हल्दी सेरेमनी में आप इस लहंगा को पहनकर इठला सकती हैं। 

Image credits: Instagram
Hindi

रेड लहंगा में करें साजन का स्वागत

रेड कलर के लहंगे पर चांदी के धागों से बहुत ही खूबसूरत वर्क किया गया है। आप भी इस तरह का लहंगा अपनी शादी में रिक्रिएट कर सकती हैं। 

Image credits: Instagram
Hindi

रिसेप्शन में पहने मिरर वर्क लहंगा

रिसेप्शन के दिन आप मिरर वर्क लहंगा पहन सकती हैं। रकुल की तरह खुद को स्टाइल करके एक परफेक्ट दुल्हन नजर आ सकती हैं।

Image credits: Instagram
Hindi

रेड कलर के लहंगे में ससुराल में इठलाएं

ससुराल पहुंचने पर कई तरह की रस्म से आपको गुजरना होता है। इस दौरान आप रेड कलर का लहंगा पहन सकती हैं। नेट वर्क लाइट लहंगा आप पर खूब जंचने वाली है।

Image credits: Instagram
Hindi

रकुल बनने वाली हैं दुल्हन

बता दें कि रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी 21 फरवरी को गोवा में शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। दोनों परिवारों के बीच जश्न की शुरुआत हो चुकी है।

Image Credits: Instagram