Other Lifestyle

Ram Navami: कन्या भोज में कन्याओं को गिफ्ट करें ये 10 यूजफुल चीजें

Image credits: social media

श्रृंगार सामग्री

नवरात्रि में कन्या पूजन के बाद कन्याओं को देवी का श्रृंगार उपहार में देना बहुत शुभ माना जाता है। आप माता रानी के चरणों में श्रृंगार अर्पित करके कन्याओं को भेंट कर सकते हैं।

Image credits: social media

फल

नवरात्रि में आई कन्याओं को फल जरूर देना चाहिए। कहते हैं इससे अपने अच्छे कर्मों का फल कई गुना बढ़कर मिलता है। आप केला, सेब या नारियल कन्याओं को भेंट स्वरूप दे सकते हैं।

Image credits: social media

सिक्के

कन्या पूजन के बाद कन्याओं को सिक्के जरूर देना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है और कहते हैं कि जब बच्चों को पैसे दिए जाते हैं तो मां लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती है।

Image credits: social media

बुक्स या किताबें

अगर आप कन्या भोज में आई लड़कियों को कुछ यूजफुल गिफ्ट देना चाहते हैं, तो उन्हें उनकी उम्र के हिसाब से यूजफुल किताबें, स्टोरी बुक या धार्मिक किताबें गिफ्ट कर सकते हैं।

Image credits: social media

स्टेशनरी आइटम

कन्या भोज में कन्याओं को गिफ्ट करने के लिए स्टेशनरी आइटम भी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। आप उन्हें पेन, पेंसिल, इरेजर या पूरी स्कूल किट गिफ्ट कर सकते हैं।

Image credits: social media

आर्ट एंड क्राफ्ट किट

बच्चे बहुत क्रिएटिव होते है। ऐसे में आप कन्या भोज में आई कन्याओं को आर्ट और क्राफ्ट की अच्छी सी किट दे सकते हैं, जिसमें कलर पेपर, कलर्स, मार्कर, स्टीकर जैसी कई चीज होती हैं।

Image credits: social media

ज्वेलरी

मान्यताओं के अनुसार, कन्या भोज में आई कन्याओं को आप कुछ छोटी सी ज्वेलरी भी गिफ्ट कर सकते हैं। इससे माता रानी की कृपा आपके घर पर हमेशा बनी रहती है।

Image credits: social media

लाल रंग की चुनरी

कन्या भोज में आई कन्याओं को आपको लाल रंग की चुनरी अवश्य पहनाना चाहिए। इससे मां दुर्गा अति प्रसन्न होती हैं। लाल रंग घर में वृद्धि और सुख समृद्धि का प्रतीक भी होता है।

Image credits: social media

एजुकेशनल गिफ्ट

कन्याओं पर मां सरस्वती की कृपा बनी रहे, ऐसे में आप उन्हें कुछ एजुकेशनल गिफ्ट भी दे सकते हैं जैसे साइंस के लर्निंग किट, पजल्स, इंटरएक्टिव लर्निंग टॉयज आदि।

Image credits: social media

मिठाई

जी हां, कन्या पूजन में कन्याओं को मिठाई जरूर खिलानी चाहिए। इस मिठाई को सबसे पहले माता रानी को भोग लगाएं, उसके बाद कन्याओं को यह भोग दें, इससे मां की विशेष कृपा आप पर रहेगी। 

Image credits: social media