न्यूड मेकअप से हटकर साटन ग्लो एलीट क्लास लुक देगा। ड्यूई बेस नेचुरल चमक दे रहा है। साथ में ब्राउन शेडो,सॉफ्ट पिंक न्यूड लिप्स है। न्यू ईयर पर क्लासी-हल्का मेकअप चाहिए तो इसे चुनें।
आउटफिट ग्रीन है, फोकस आंखों पर है। यहां पर्पल आईशैडो का इस्तेमाल हुआ है, जो कंट्रास्ट लुक दे रहा है। साथ में गुलाबी ब्लेश पिंक टिंटेड लिप ग्लास है, ये बोल्ड अंदाज के लिए बेस्ट है।
ये मेकअप वॉर्म स्किन टोन पर है। आंखों, गालों और होठों पर ब्राउन हाइलाइटर, ब्लश और आईशेडो का यूज किया है। साथ में स्मोक्ड आउट काजल लुक कंप्लीट कर रहा है। ये हर आउफिट संग खिलता है।
येलो कलर साड़ी संग कंट्रास्ट में मैट मिनिश हाइलाइटर गॉर्जियस लुक देता है। साथ में शिमर बेस आइशैडो और ग्लॉसी लिप्स सेसी लग रहा है। आप इसे ऑफिस की डे न्यू ईयर पार्टी के लिए चुनें।
एप्पल चीक्स पर हैवी ब्लश मेकअप है। सान्या ने डुअल कवरेज फाउंडेश के साथ सन किस्ड ब्लश चुना। साथ में विंग लाइनर-बेरी पिंक लिप्स फ्रेश और यूथफुल लुक दे रहे हैं। आप इसे चुन सकती हैं।
नेचुरल ग्लो विंग्ड आईलाइनर न्यू पार्टी के लिए परफेक्ट है। चेहरे पर कंटूरिंग है, जो फीचर्स हाइलाइट कर रहा हैं। आंखों को शॉर्प दिखाने संग मूव शेड लिपस्टिक खूबसूरती बढ़ा रही है।
नए साल की डिनर पार्टी के लिए सान्या सा मैट फिनिश मेकअप चुनें। आंखों पर ब्राउन आईशैडो और होठों पर ब्रिक रेड लिपस्टिक शॉर्प और बोल्ड लुक दे रही है। ये वेस्टर्न संग सेसी लुक देगी।