Hindi

Holi+ ईद की कर लें तैयारी, खरीदें श्वेता तिवारी जैसी 10 लेटेस्ट सूट

Hindi

येलो मिरर वर्क प्लाजो सूट

श्वेता तिवारी मिरर वर्क से सजे प्लाजो सूज में खूबसूरत लग रही हैं। शॉर्ट कुर्ता के साथ उन्होंने मैचिंग दुपट्टा लिया है। ईद और होली दोनों के लिए उनका यह सूट डिजाइन परफेक्ट है। 

Image credits: Instagram
Hindi

ब्लू अनारकली सूट

ब्लू कलर के अनारकली सूट के नेकलाइन पर जरीवर्क किया गया है। वहीं पर पूरे सूट पर गोल्डन छोटे-छोटे प्रिंट किए गए हैं।  इस तरह की सूट आपको 3 हजार में मिल जाएगी। 

Image credits: Instagram
Hindi

पिंक फ्रंटकट लॉन्ग सूट

फुल स्लीव्स वाले इस सूट का फ्रंट कट किया गया है। इसके साथ प्लेन साटन पैंट जोड़ा गया है। पूरे सूट में जरी का काम किया गया है। जिससे यह काफी हैवी लग रहा है। ईद के लिए सूट परफेक्ट है।

Image credits: Instagram
Hindi

ग्रे कॉटन सिल्क सूट

श्वेता तिवारी फुल स्लीव्स ग्रे कॉटन सूट में अच्छी लग रही है। प्लेन सूट होली के लिए परफेक्ट है। समर में इस तरह का सूट आपको कूल भी रखेगा। आप इसे टेलर से सिलवा सकती हैं।

Image credits: Instagram
Hindi

येलो आलिया कट सूट

फुल स्लीव्स आलिया कट सूट में पलक की मम्मी सिंपल और सोबर लुक दे रही हैं। इस तरह का सूट आप होली पर कैरी कर सकती हैं। समर में भी यह आपको स्टाइलिश बनाएगा।

Image credits: Instagram
Hindi

पर्पल कलर चोली कट अनारकली

पर्पल कलर के चोली कट अनारकली सूट में श्वेता बोल्ड लुक दे रही हैं। ईद के लिए आप इस तरह के सूट को रिक्रिएट कर सकती हैं। 

Image credits: Instagram
Hindi

चिकनकारी स्ट्रेट कुर्ता विद प्लाजो पैंट

होली पर लाइट कलर पहनना महिलाओं को अच्छा लगता है। आप भी श्वेता तिवारी सी लाइट ब्लू चिकनकारी सूट को रिक्रिएट करके वार्डरोब में शामिल कर सकती हैं।

Image credits: Instagram
Hindi

व्हाइट चिकनकारी सूट

होली पर जब व्हाइट कपड़े पर रंग पड़ता है तो एक अलग ही लुक क्रिएट होता है। अगर आप भी होली में व्हाइट सूट पहनने की सोच रही हैं तो फिर श्वेता के इस लुक को अपना बना सकती हैं। 

Image credits: Instagram
Hindi

रेड स्ट्रेट लॉन्ग कुर्ता विद चूड़ीदार पजामा

होली के लिए श्वेता का यह सूट भी सही ऑप्शन है। सिंपल और सोबर लुक के लिए कम कीमत में आप इस तरह का सूट क्लोसेट में शामिल कर सकती हैं।

Image Credits: Instagram