Other Lifestyle

सासू मां भी उतारेंगी नजर, जब पहनेंगी दिशा परमार की तरह 8 सोबर सूट

Image credits: Instagram

ट्राई करें ग्रीन अनारकली

नई नवेली दुल्हन पर ग्रीन सूट बहुत खूबसूरत लगेगा। जैसे दिशा परमार ने ग्रीन कलर का अनारकली सूट पहना है और अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने केवल इयररिंग्स कैरी किए हैं।

Image credits: Instagram

पिंक शरारा कुर्ता में लगेगी क्यूट गर्ल

नई नवेली दुल्हन पर इस तरह का बेबी पिंक कलर भी बहुत खूबसूरत लगेगा, जिसमें दिशा ने हॉल्टर नेक शॉर्ट कुर्ता पहना है और इसके साथ फ्लेयर वाला शरारा कैरी किया है।

Image credits: Instagram

मिरर वर्क सूट

मिरर वर्क किया हुआ सूट खूबसूरत लगता है। जैसे दिशा ने ऑरेंज कलर का मिरर वर्क किया हुआ कुर्ता और उसी से मैच करती हुई चुन्नी कैरी की है और कंट्रास्ट में पिंक ज्वेलरी और मेकअप किया है।

Image credits: Instagram

येलो सूट के साथ पहने फ्लोरल प्रिंट चुन्नी

येलो कलर के कॉटन मटेरियल से आप हॉल्टर नेक कुर्ती, लूज प्लाजो पैंट बनवा सकते हैं और इसके साथ व्हाइट बेस टिशू में येलो फ्लोरल प्रिंट चुन्नी कैरी करके एकदम स्टाइलिश लुक पा सकते हैं।

Image credits: Instagram

प्लेन सूट पर पहने बनारसी चुन्नी

अगर आपके पास रेड कलर का कोई प्लेन सूट है और आप इस पर ट्रेडिशनल लुक अपनाना चाहती हैं, तो इसके साथ कोई हैवी गोल्डन वर्क की हुई बनारसी चुन्नी कैरी कर सकती हैं।

Image credits: Instagram

लखनवी कुर्ता

नई नवेली दुल्हन पर इस तरह का लखनवी कुर्ता भी बहुत खूबसूरत लगेगा। जैसे दिशा ने बॉटल ग्रीन कलर का लखनवी कढ़ाई किया हुआ फुल स्लीव्स कुर्ता पहना है और उसके साथ नो मेकअप लुक अपनाया है।

Image credits: Instagram

येलो एंड व्हाइट सूट

आप लाइट येलो कलर का सूट पहन सकती हैं, जिसमें व्हाइट कलर का थ्रेड वर्क किया हुआ है। इसके साथ दिशा ने लाल रंग का चूड़ा पहना हैं और एमराल्ड ज्वेलरी पहनकर अपने लुक को पूरा किया है।

Image credits: Instagram