Other Lifestyle

साल 2024 में ट्रेंड में हैं ये 10 बोल्ड ब्लाउज डिजाइन

Image credits: Instagram

स्ट्रेट विद वी-शेप ब्लाउज डिजाइन

मौनी रॉय का यह ब्लाउज डिजाइन काफी खूबसूरत तरीके से डिजाइन किया गया है। फ्रंट में एंब्रॉयडरी पार्ट को स्ट्रेट रखते हुे नीचे से हल्का वी शेप दिया गया जो बोल्ड लुक दे रहा है।

Image credits: Instagram

डीप वी-शेप ब्लाउज डिजाइन

क्या सेलेब्स और क्या आम लड़कियां हर दूसरी लड़की को ये डिजाइन पसंद आ रही है। डीप वी-शेप ब्लाउज डिजाइन में सिर्फ एक से दो हुक ही लगाने पड़ रहे हैं। इस ब्लाउज का ट्रेंड जोरो पर है।

Image credits: Instagram

ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज

हैवी वर्क से सजे वाइल्ड नेक ब्लाउज डिजाइन का कप ब्रा स्टाइल में रखा गया है। ऊपर से इसे कर्व रूप देते हुए स्लीव्स निकाले गए हैं।  बोल्ड लुक के लिए आप इसे ट्राई कर सकती हैं।

Image credits: Instagram

हॉल्टर नेक ब्लाउज

साड़ी के साथ स्लीवलेस पैटर्न में पहने हॉल्टर नेक ब्लाउज डिजाइन ट्रेंड में है। हर दूसरी लड़की इस तरह के पैटर्न की ब्लाउज पहन रही है। क्योंकि यह काफी खूबसूरत लुक क्रिएट करती है।

Image credits: Instagram

राउंड कट चोली

डीप नेक में बने राउंड कट चोली डिजाइन काफी सुंदर लगता है। गले के साथ-साथ पूरे ब्लाउज पर जरी का काम किया जाता है। बॉटम को भी राउंड रखा जाता है। इसमें सिर्फ 2 हुक लगाए जाते हैं।

Image credits: Instagram

ड्यूल शेड्स ब्लाउज

ब्रेस्ट एरिया को कवर करने के लिए अलग से राउंड कट जोड़ा जाता है। 80- 90 के दशक में इस तरह का ब्लाउज महिलाएं पहना करती थीं।

Image credits: Instagram

ट्यूब ब्लाउज डिजाइन

ऑफ शोल्डर ब्लाउज डिजाइन भी इन दिनों वायरल है। इसमें ब्रेस्ट एरिया को कवर करने के लिए कट नहीं बनाया जाता है। ये भी देखने में काफी एलिगेंट लगता है।

Image credits: Instagram

फुल नेक ब्लाउज डिजाइन

फुल नेक ब्लाउज डिजाइन में भूमि प्यारी लग रही है। लेकिन इस ब्लाउज को बोल्ड लुक देने के लिए फ्रंट के एरिया को नेट से कवर किया गया है। जिससे उनका क्लीवेज हल्का दिख रहा है।

Image credits: Instagram

स्क्वायर कट ब्लाउज डिजाइन

स्क्वायर कट ब्लाउज डिजाइन काफी अच्छी लगती है। छोटी सी चोली पहनने वाली लड़किया इस तरह के ब्लाउज को ज्यादा बनवाती हैं।

Image credits: Instagram