Hindi

मॉम की पुरानी बांधनी साड़ी से नवरात्रि में बनाएं 8 ट्रेंडी लहंगा

Hindi

ब्लू व्हाइट बांधनी लहंगा

अगर आपके पास जॉर्जेट फैब्रिक में ब्लू और व्हाइट कलर की बांधनी साड़ी है, तो आप आलिया भट्ट का यह लुक ट्राई कर सकती हैं। लहंगे पर गोल्डन लेस लगवाएं।

Image credits: Pinterest
Hindi

मजेंटा बांधनी लहंगा

अगर आपके पास सिल्क फैब्रिक में मजेंटा कलर की बांधनी साड़ी है, तो इससे आप मोनोक्रोम लहंगा बनवा सकती हैं। इसके साथ मजेंटा कलर की नेट की चुन्नी पहनें।

Image credits: Pinterest
Hindi

स्कर्ट पैटर्न लहंगा डिजाइन

आपकी मॉम के पास हाफ बांधनी वर्क साड़ी हैं, तो इससे आप कलीदार लहंगा बनवा सकती हैं। इसके पल्लू से चुन्नी बनवाएं और प्रिंटेड फैब्रिक का ब्लाउज पहनें।

Image credits: Pinterest
Hindi

सिल्क बांधनी लहंगा

बांधनी प्रिंट सिल्क में बहुत ही ट्रैंडी लगता है। आप सिल्क में बांधनी लहंगा बनवा सकती हैं। नीचे इसकी लेस का इस्तेमाल करें प्रिंटेड बांधनी चुन्नी और स्ट्रैपी ब्लाउज पहनें।

Image credits: Pinterest
Hindi

कॉटन बांधनी प्रिंट लहंगा

कॉटन में बांधनी प्रिंट का चलन भी खूब रहता है। ऐसे में अगर आपके पास इस तरह की कोई साड़ी है तो आप उसमें डिफरेंट लेस लगाकर हैवी फ्लेयर लहंगा बनवा सकती हैं।

Image credits: Pinterest
Hindi

घरचोला पैटर्न लहंगा

बांधनी प्रिंट में चैक्स पैटर्न को घरचोला कहते हैं। अगर आपके पास इस तरह की साड़ी है, तो उससे आप प्लीटेड लहंगे और चुन्नी बनवाएं और सिल्क फैब्रिक में प्लेन ब्लाउज पहनें।

Image credits: Pinterest
Hindi

मल्टी कलर बांधनी लहंगा

येलो, पिंक, रेड कलर की बांधनी प्रिंट साड़ी से आप इसका एकदम खूबसूरत लहंगा बनवाएं और इसी साड़ी फैब्रिक की चुन्नी बनवाएं। इसके साथ कंट्रास्ट में रेड कलर का ब्लाउज पहनें। 

Image Credits: Pinterest