रंगीन ग्लिटर और स्टोन से सजाएं हाथ, 8 मेहंदी डिजाइंस करें ट्राई
Other Lifestyle May 17 2025
Author: Deepali Virk Image Credits:Pinterest
Hindi
ग्लिटर मेहंदी की खासियत
ग्लिटर मेहंदी सिंपल मेहंदी से बहुत अलग होती है। इसमें मेहंदी लगाने के बाद ग्लिटर कोन से आउटलाइनिंग की जाती है, जिससे मेहंदी को एकदम वाइब्रेंट और खूबसूरत लुक मिलता है।
Image credits: Pinterest
Hindi
ग्लिटर+स्टोन मेहंदी
बैक हैंड पर आप अरेबियन मेहंदी लगाने के बाद इसके ऊपर कुछ स्टोन स्टिक कर सकती हैं और ग्लिटर वाले कोन से आउटलाइनिंग करके एकदम चमकीला खूबसूरत लुक हाथ को दे सकती हैं।
Image credits: Pinterest
Hindi
शेडेड ग्लिटर मेहंदी
आप अपने मेहंदी के कोन में ही थोड़ा सा ग्लिटर मिलाकर ब्लू और ग्रीन कलर के मेहंदी के कोन तैयार कर लें और इससे अलग-अलग डिजाइन बनाते हुए डबल शेड में मेहंदी लगाएं
Image credits: Pinterest
Hindi
पीकॉक फेदर मेहंदी डिजाइन
आप हाथों पर मोर पंख वाली मेहंदी भी लगा सकती हैं। जैसे भरे हुए हाथ की मेहंदी में मोर पंख पर रंग-बिरंगे ग्लिटर कलर किए गए हैं, जिससे मेहंदी को एकदम वाइब्रेंट और 3D लुक मिल रहा है।
Image credits: Pinterest
Hindi
बैक हैंड स्टोन मेहंदी
बैक हैंड पर राउंड शेप मेहंदी लगाने के बाद आप इसमें छोटे-छोटे व्हाइट कुंदन और मल्टी कलर स्टोन ग्लू की मदद से स्टिक कर सकते हैं। दुल्हन के हाथ में स्टोन मेहंदी बहुत ही खूबसूरत लगेगी।
Image credits: Pinterest
Hindi
राउंड शेप ग्लिटर मेहंदी
बैक हैंड पर आप बड़ी सी राउंड गोल टिक्की मेहंदी लगा सकती हैं और इसके ऊपर ग्लिटर और स्टोन स्टिक करके अपने हाथों को और खूबसूरत लुक दें। साथ में एक बड़ी सी स्टोन वाली रिंग भी पहनें।
Image credits: Pinterest
Hindi
अरेबियन ग्लिटरी मेहंदी
अरेबियन स्टाइल की ग्लिटर मेहंदी यंग गर्ल्स के हाथ में बहुत खूबसूरत लगेगी। आप इंडो वेस्टर्न ड्रेस कैरी कर रही हैं, तो अरेबियन मेहंदी लगाकर इसमें ग्रीन और रेड कलर के ग्लिटर ऐड करें।