मेट्रो सिटीज में लोग DIY वर्टिकल गार्डन बनाकर अपने घरों को मिनी-जंगल में बदल रहे हैं। जानें यूनिक और बजट-फ्रेंडली वर्टिकल गार्डन आइडिया, जिन्हें आप आसानी से घर पर बना सकती हैं।
अगर आपके पास पुराना लकड़ी का पैलेट है तो उसे दीवार पर टांगें और उसमें छोटे-छोटे पॉट्स लगाएं। मनी प्लांट, स्पाइडर प्लांट, फर्न्स चुनें। यह स्टाइल रस्टिक और नेचुरल लुक देता है।
पुरानी पानी या सॉफ्ट ड्रिंक की बोतलों को काटकर उन्हें दीवार पर उल्टा लगाएं और मिट्टी भर दें। हर बोतल में छोटा ड्रेनेज होल जरूर बनाएं। इसमें तुलसी, धनिया, मिर्ची या पुदीना लगाएं।
यदि आपकी बालकनी में धूप आती है, तो आप रस्सी से जुड़े हैंगिंग पॉट्स का वर्टिकल सेट बना सकते हैं।इसमें पेटुनिया, मोगरा, मनी प्लांट लगाएं। ये डिजाइन बालकनी को बहुत चार्मिंग लुक देगा।
मार्केट में आजकल फैब्रिक पाउच प्लांटर्स मिलते हैं जिनमें मिट्टी भरकर दीवार पर लटकाया जा सकता है। ये हल्के, सस्ते और साफ करने में आसान होते हैं। इससे बालकनी को मॉडर्न टच मिलेगा।
PVC पाइप्स में छेद करके उनमें मिट्टी और पौधे लगाएं। इसे आप वर्टिकल या डायगोनल स्टाइल में सेट कर सकते हैं। येकिचन गार्डन के लिए भी परफेक्ट DIY आइडिया है।
अगर आपकी बालकनी में पहले से आयरन ग्रिल लगी है, तो उसमें क्लैंप लगाकर छोटे मेटल या प्लास्टिक पॉट्स टांग दें। इससे आपको कम में ज्यादा ग्रीनरी और आसान मेंटेनेंस मिलेगा।
एक कोने में छोटे-छोटे पॉट्स को वर्टिकल शेल्फ में रखें और अपने फेवरेट हर्ब्स उगाएं। जैसे- धनिया, पुदीना, तुलसी, मेथी, रोजमेरी चुनें। इसे हर दिन फ्रेश फ्लेवर और ऑर्गेनिक टच मिलेगा।
बांस की ट्यूब्स या जूट बैग्स को वर्टिकल स्ट्रक्चर में टांगें और इनमें रंग-बिरंगे पौधे लगाएं। यह गार्डन देसी टच के साथ मॉडर्न लुक देता है।
एलीट क्लास की दिखेंगी मेमसाहब! सर्दियों की पार्टी में पहनें 7 वेलवेट जैकेट
Halloween 2025: स्कूल में सबसे अलग दिखेगा बच्चा, 8 हैलोवीन कॉस्ट्यूम में करें रेडी
साड़ी में दिखें स्लिम और ग्रेसफुल, छठ पर पहनें आम्रपाली सी 7 साड़ियां
सिंपल के बजाय अलमारी में रखें 7 Striped Saree, पार्टी में दिखेंगी खिली खिली