Hindi

50s में लगेंगी नई दुल्हन, जब करवाचौथ पर चुनेंगी Wamiqa Gabbi से ब्लाउज

Hindi

कॉलर नेक इन्फिनिटी चोली डिजाइन

हाफ कॉलर नेक और एल्बो तक की स्लीव लेंथ के साथ ऐसा इन्फिनिटी चोली डिजाइन बनवाएं। ये आजकल काफी ट्रेंड में भी हैं। इसका सबसे बेस्ट पार्ट है, आगे की तरफ का नेक डिजाइन है।

Image credits: Wamiqa Gabbi/instagram
Hindi

वीनेक एंब्रायडरी फॉल स्लीव ब्लाउज

वामिका का ये ब्लाउज डिजाइन भी काफी क्लासी और सैसी है। ये आपके ट्रेडिशन लुक को एक मॉडर्न टच देगा। इसमें वीनेक पर एंब्रायडरी और फॉल स्लीव पर भी कढ़ाई की गई है। 

Image credits: Wamiqa Gabbi/instagram
Hindi

प्लंजिंग नेक फुल स्लीव ब्लाउज

बॉलीवुड डीवा वामिका गब्बी का ये ब्लाउज डिजाइन काफी सैसी है। इसमें स्क्वायर नेक वाली प्लंजिंग नेकलाइन के साथ फुल स्लीव पैटर्न दिया गया है। इसके साथ लॉन्ग नेकलेस काफी अच्छा लगेगा।

Image credits: Wamiqa Gabbi/instagram
Hindi

ट्रांसपैरेंट बैकलेस नेक ब्लाउज

इस ट्रांसपैरेंट बैकलेस नेक ब्लाउज डिजाइन को आप भी कॉपी कर सकती हैं। ये क्लासी लगेगा और डिजाइन भी काफी हटके है। मास्टर-जी को ये तस्वीर दिखाकर आप करवा चौथ के लिए इसे बनवा सकती हैं।

Image credits: Wamiqa Gabbi/instagram
Hindi

इंडो-वेस्टर्न ब्रालेट ब्लाउज

ये ब्लाउज स्लीवलैस फर पैटर्न में है और आगे बॉडी पर एनिमल स्टाइल है जो कि इसे इंडो-वेस्टर्न ब्रालेट डिजाइन दे रहा है। गले के पीछे फर की डिटेलिंग है। जो आपका लुक काफी अलग बनाएगा।

Image credits: Wamiqa Gabbi/instagram
Hindi

स्वीटहार्ट नेक पर्ल डिटेलिंग ब्लाउज

हाफ लेंथ स्लीव के साथ ये ब्लाउज डिजाइन आपकी सिंपल साड़ी में चार चांद लगा देगा। इसका स्वीटहार्ट नेक और पर्ल डिटेलिंग बहुत ही स्टनिंग लुक दे रही है। 

Image credits: Wamiqa Gabbi/instagram
Hindi

प्रिंटेड कॉटन कट स्लीव ब्लाउज

वामिका का ये ब्लाउज डिजाइन बेहद सिंपल है, जो किसी हैवी साड़ी या कलरफुल साड़ी के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। ये आपकी साड़ी की खूबसूरती को दबाएगा नहीं, बल्कि उसे और निखारेगा।

Image Credits: Wamiqa Gabbi/instagram