मेहंदी में छुपे हैं शादी के शुभ संकेत, जानें हाथी, फूल और कलश का रहस्य
Other Lifestyle May 22 2025
Author: Nitu Kumari Image Credits:pinterest
Hindi
ट्रेडिशनल मेहंदी डिजाइन
दुल्हन की मेहंदी में हाथी, कलश, गठबंधन और फूल जैसे पारंपरिक डिजाइनों का विशेष सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व होता है।
Image credits: pinterest
Hindi
मेहंदी में दिखता है सौभाग्य
हाथी, कलश, गठबंधन जैसे ट्रेडिशनल डिजाइन शुभता, समृद्धि और रिश्तों की मजबूती के प्रतीक माने जाते हैं।
Image credits: pinterest
Hindi
हाथी – समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक
हाथी को भारतीय संस्कृति में गणेश जी का प्रतीक माना जाता है, जो बाधाओं को दूर करते हैं। दुल्हन की मेहंदी में हाथी शुभ संकेत देता है कि शादी का जीवन स्थिर और सौभाग्यशाली होगा।
Image credits: pinterest
Hindi
कलश – शुभता और नई शुरुआत
कलश को शुद्धता और उर्वरता का प्रतीक माना जाता है। यह विवाह जैसे पवित्र संस्कार की नई और पवित्र शुरुआत का संकेत देता है।
Image credits: Pinterest
Hindi
गठबंधन – रिश्ते की गहराई और एकता
गठबंधन, यानी दूल्हा-दुल्हन का बंधन, विवाह की वास्तविक भावना को दिखाता है। यह दो आत्माओं के मिलन और जीवनभर की साझेदारी का प्रतीक है।
Image credits: pinterest
Hindi
फूल – प्यार, सुंदरता और कोमलता का संकेत
फूल जीवन की खुशबू और कोमल भावनाओं का प्रतीक हैं। प्रेम, सौंदर्य और नारीत्व की गरिमा को दिखाता है।