Hindi

Year Ender 2023: इस साल गूगल सर्च में टॉप 10 पर रही ये डेस्टिनेशन

Hindi

वियतनाम

इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई डेस्टिनेशन में वियतनाम टॉप पर है। टॉप क्लास व्यू और स्वादिष्ट भोजन के साथ, वियतनाम यात्रियों के लिए नंबर एक पसंद बना है।

Image credits: Wikipedia
Hindi

गोवा

इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर गोवा है, जो खासकर अपने समुद्र तटों के लिए लोकप्रिय है और गोवा की नाइटलाइफ एक जीवन भर का अनुभव है।

Image credits: Wikipedia
Hindi

बाली

बाली देवताओं की भूमि के रूप में जाना जाता है, बाली में प्राकृतिक प्रकृति झलकती है और ये गूगल पर तीसरा सबसे ज्यादा सर्च किया डेस्टिनेशन है।

Image credits: Wikipedia
Hindi

श्रीलंका

Google पर 2023 में सबसे अधिक सर्च किए जाने वाले पर्यटन स्थलों में श्रीलंका चौथे स्थान पर है। यहां के चाय के बागान, समुद्र, डच शैली के घर आपको अपनी सुंदरता से मंत्रमुग्ध कर देंगे।

Image credits: Wikipedia
Hindi

थाईलैंड

थाईलैंड गूगल की लिस्ट में पांचवें स्थान पर है। यहां समुद्र तट और हरे-भरे जंगल, शॉपिंग सभी को अट्रैक्ट करता है। थाईलैंड में फुकेट, कोह फी, करावी और कोह समुई जैसे स्पॉट फेमस है।

Image credits: Wikipedia
Hindi

कश्मीर

'धरती पर स्वर्ग' के रूप में जाना जाने वाला कश्मीर इस साल छठे नंबर पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया। यहां की झीलें, हाउसबोट और रिमझिम बर्फ कश्मीर को वाकई स्वर्ग बनाता है।

Image credits: Wikipedia
Hindi

कूर्ग

कूर्ग एक आइडियल डेस्टिनेशन है, जो सुंदर झरने, किलों, झीलों, संग्रहालयों और देखने लायक बहुत कुछ से भरा हुआ है। कर्नाटक का कूर्ग सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन के रूप में जाना जाता है।

Image credits: Wikipedia
Hindi

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह प्रकृति की सुंदरता में समय बिताने और एडवेंचर एक्टिविटी के लिए शानदार जगह है। जिसे गूगल की लिस्ट में 8वें नंबर पर जगह मिल है।

Image credits: Wikipedia
Hindi

इटली

Google पर सबसे अधिक सर्च किए जाने वाले ट्रेवल डेस्टिनेशन की सूची में इटली ने भी जगह बनाई। ये नौवें नंबर पर है।

Image credits: Wikipedia
Hindi

स्विट्जरलैंड

स्विट्जरलैंड गूगल की सर्च की गई ट्रेवल डेस्टिनेशन में 10वें नंबर पर है। यहां का बर्फीला मौसम, पहाड़ और खूबसूरत व्यू यश चोपड़ा की फिल्मों की याद दिलाता है।

Image Credits: Wikipedia