सलमान खान 27 दिसंबर को अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। बॉलीवुड पर अपनी एक्टिंग से राज करने वाले भाई जान अब तक कुंवारे हैं। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह।
सलमान की शादी का कार्ड छप गया था। संगीता बिजलानी के साथ वो निकाह करने वाले थे। लेकिन संगीता ने उन्हें किसी और लड़की के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। उन्होंने शादी तोड़ दी।
सलमान का नेचर पहले काफी अड़ियल था। ऐश्वर्या राय के साथ उनका गहरा रिश्ता था। लेकिन बतौर अदाकारा सलमान का एटिट्यूड खराब था। उन्होंने मारपीट का भी आरोप लगाया था।
एक दो नहीं कई रिश्ते टूटने की वजह से सलमान का कहना है कि उन्हें लगता है कि सारी गलती उनकी ही है। वो अब कमिटमेंट करने से डरते हैं। हर बार उसे प्यार दूर हो जाता है।
सलमान खान की जिंदगी हमेशा विवादों से घिरी रही है। हिट-एंड-रन केस, ब्लैकबक केस और अन्य विवाद उनके पर्सनल लाइफ पर असर डाल चुकी है।ये भी वजह शादी से दूर भागने की हो सकती है।
सलमान खान का करियर हमेशा उनकी प्राथमिकता रहा है। फिल्मों और उनके शो ‘बिग बॉस’ के चलते वे हमेशा व्यस्त रहते हैं। शादी के लिए समय निकालना उनकी प्रॉयरिटी में नहीं रहा।
सलमान खान का जैसा नेचर है वो अपनी आजादी से बहुत प्यार करते हैं। अपनी मर्जी से जीने वाले इंसान शादी से अपनी स्वतंत्रता को खतरा मानता है। सलमान भी शायद यही सोचते हों।
सलमान खान से पूछे जाने पर कि कब वो शादी करेंगे तो उनका हना है कि वो किसी खास की तलाश में हैं जो उनके पूरे जीवन को समझ सकेगी। उससे शादी करेंगे।