National

दुनिया में सबसे खराब है इन 10 शहरों की हवा, चार भारत के

राजधानी दिल्ली कई दिनों से गैस चेम्बर बना हुआ है। रविवार सुबह इसका AQI (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 483 था। दुनिया के दस सबसे खराब हवा वाले शहरों की बात करें तो इसमें चार भारत के हैं।

Image credits: Twitter

1- दिल्ली

दुनिया के दस सबसे अधिक प्रदूषित शहरों की लिस्ट में दिल्ली पहले नंबर पर है। दिल्ली की AQI 483 है।

Image credits: Twitter

2- लाहौर

वायु प्रदूषण के मामले में पाकिस्तान का लाहौर शहर दुनिया में दूसरे स्थान पर है। यहां की AQI 371 है।

Image credits: Twitter

3-कोलकाता

कोलकाता वायु प्रदूषण के मामले में दुनिया में तीसरे स्थान पर है। यहां की AQI 206 है।

Image credits: Twitter

4- ढाका

बांग्लादेश की राजधानी ढाका वायु प्रदूषण के मामले में दुनिया में चौथे स्थान पर है। बेहद घनी आबादी वाले इस शहर की AQI 189 है।

Image credits: Twitter

5- कराची

पाकिस्तान का कराची शहर एयर पोलूशन के मामले में दुनिया में पांचवें नंबर पर है। समुद्र किनारे बसे इस शहर का AQI 162 है।

Image credits: Twitter

6- मुंबई

सपनों की नगरी कही जाने वाली मुंबई वायु प्रदूषण के मामले में दुनिया में छठे स्थान पर है। इसका AQI 162 है।

Image credits: Twitter

7- शेनयांग

दुनिया के दस सबसे प्रदूषित शहरों में तीन चीन के हैं। लिस्ट में सातवें नंबर पर शेनयांग है। इसका AQI 159 है।

Image credits: Twitter

8- हांग्जो

पूर्वी चीन में झेजियांग प्रांत की राजधानी हांग्जो एयर पोलूशन के मामले में आठवें स्थान पर है। यह शहर यलो सागर के प्रवेश द्वार हांग्जो खाड़ी पर स्थित है।

Image credits: Twitter

9- कुवैत सिटी

कुवैत सिटी कुवैत की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। वायु प्रदूषण के मामले में यह दुनिया में 9वें स्थान पर है। इसका AQI 155 है।

Image credits: Twitter

10- वुहान

चीन का वुहान शहर प्रदूषण के मामले में दुनिया में 10वें स्थान पर है। इसका AQI 152 है। वैज्ञानिक रिसर्च के मामले में यह दुनिया का प्रमुख केंद्र है।

Image credits: Twitter