Hindi

सरनेम मार्लेना की वजह से आतिशी को ईसाई समझते थे लोग,जानें क्या है मतलब

Hindi

दिल्ली की नई CM बनी आतिशी मार्लेना

आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई CM बन गई हैं। अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को उनके नाम का ऐलान किया।

Image credits: Atishi Marlena/instagram
Hindi

केजरीवाल को अपना गुरू मानती हैं आतिशी

सीएम बनते ही आतिशी ने कहा- मैं अपने गुरू अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद करती हूं, जो उन्होंने मुझे इस बड़ी जिम्मेदारी के लायक समझा।

Image credits: Atishi Marlena/instagram
Hindi

आखिर क्या है आतिशी के CM बनने की बड़ी वजह

बता दें कि आतिशी के सीएम बनने की एक बड़ी वजह ये भी है कि वो AAP के दो बड़े नेताओं अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की करीबी हैं।

Image credits: social media
Hindi

आतिशी के सरनेम की वजह से लोग उन्हें समझते हैं क्रिश्चियन

आतिशी मार्लेना के सरनेम की वजह से कई बार लोग उन्हें क्रिश्चियन समझते रहे, लेकिन हकीकत में हिंदू हैं। उनके पेरेंट्स का नाम विजय कुमार सिंह और तृप्ता वाही है।

Image credits: Atishi Marlena/instagram
Hindi

आतिशी का सरनेम आखिरी मार्लेना कैसे पड़ा?

लोगों के मन में अक्सर ये सवाल उठता है कि आतिशी का सरनेम आखिरी मार्लेना कैसे पड़ा? इसके पीछे भी एक दिलचस्प वाकया है।

Image credits: social media
Hindi

मार्क्स+लेनिन का नाम जोड़कर आतिशी ने किया मार्लेना

आतिशी पंजाबी राजपूत समाज से ताल्लुक रखती हैं। हालांकि, दिल्ली के स्प्रिंगडेल स्कूल में पढ़ाई के समय उन्होंने अपने नाम आतिशी के साथ मार्क्स+लेनिन का नाम मिलाकर 'मार्लेना' जोड़ दिया।

Image credits: social media
Hindi

मार्लेना नाम की वजह से कन्फ्यूजन में उन्हें ईसाई समझते हैं लोग

इस तरह उनका नाम आतिशी मार्लेना पड़ गया। हालांकि, उनके इस नाम की वजह से लोग अक्सर कन्फ्यूजन में उन्हें ईसाई समुदाय से मानते हैं।

Image credits: Instagram
Hindi

दिल्ली के कालकाजी साउथ से चुनाव जीती हैं आतिशी मार्लेना

आतिशी मार्लेना दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने से पहले शिक्षा मंत्री थीं। उन्होंने दिल्ली की कालकाजी साउथ विधानसभा सीट से चुनाव जीता है।

Image Credits: Instagram