National

18 साल की उम्र में दिव्या गई थी जेल, करना चाहती थी कानून की पढ़ाई

Image credits: Twitter

दिव्या पाहुजा के शव की तलाश कर रही पुलिस

पुलिस पूर्व मॉडल दिव्या पाहुजा के शव की तलाश कर रही है। मंगलवार को गुरुग्राम के एक होटल में उसकी हत्या कर दी गई थी। कम उम्र में ही दिव्या का वास्ता अपराध की दुनिया से हो गया था।

Image credits: Twitter

गैंगस्टर संदीप गाडोली की प्रेमिका थी दिव्या

बताया जाता है कि दिव्या गैंगस्टर संदीप गाडोली की प्रेमिका थी। वह गाडोली के साथ मुंबई गई थी। उसने मुखबिरी की, जिसके चलते 6 फरवरी, 2016 को एक होटल में गाडोली का 'फर्जी' एनकाउंटर हुआ।

Image credits: Twitter

'फर्जी' एनकाउंटर में मारा गया था गाडोली

18 साल की उम्र में 14 जुलाई 2016 को मुंबई पुलिस ने गाडोली 'फर्जी' एनकाउंटर केस में दिव्या को गिरफ्तार किया था। वह 6 साल जेल में रही। जून 2023 में जमानत पर बाहर आई थी।

Image credits: Twitter

कानून की पढ़ाई करना चाहती थी दिव्या

जेल से बाहर आने के बाद दिव्या कानून की पढ़ाई करना चाहती थी। वह फिर से जेल नहीं जाना चाहती थी। जेल जाने से पहले वह बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा थी। उसने मॉडलिंग भी की थी।

Image credits: Twitter

बायकुला महिला जेल में बंद थी दिव्या

दिव्या 2016 से 2023 में जमानत पर रिहा होने तक बायकुला महिला जेल में बंद थी। रिहाई के बाद उसने कहा था कि वह कानून की किताबें पढ़ रही है। कानून की पढ़ाई के लिए एडमिशन लेना चाहती है।

Image credits: Twitter

दिव्या के पास थे अभिजीत के अश्लील वीडियो

दिव्या की हत्या क्यों हुई इसपर पर्दा उठना बाकी है। बताया जा रहा है कि उसके मोबाइल में अभिजीत सिंह के अश्लील वीडियो थे। अभिजीत ने वीडियो हटाने के लिए कहा था, लेकिन वह तैयार नहीं थी।

Image credits: Twitter

अभिजीत को ब्लैकमेल कर रही थी दिव्या

दिव्या कथित तौर पर तस्वीरों के जरिए अभिजीत को ब्लैकमेल कर रही थी। इसके चलते अभिजीत और उसके कम से कम दो सहयोगियों ने उसकी गोली मारकर हत्या की।

Image credits: Twitter