चीन-पाक सावधान, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा प्रलय लाने वाला यह हथियार
चीन और पाकिस्तान जैसे भारत के दुश्मनों को सावधान करने वाली खबर आई है। भारतीय सेना को ऐसा हथियार मिलने वाला है जो चंद सेकंड में प्रलय लाने की ताकत रखता है। इसका नाम प्रलय मिसाइल है।
National Nov 08 2023
Author: Vivek Kumar Image Credits:Twitter
Hindi
प्रलय मिसाइल का सफल टेस्ट
DRDO ने प्रलय मिसाइल का सफल टेस्ट किया है। जल्द ही इसे सेना को सौंप दिया जाएगा। यह जमीन से जमीन पर कम दूरी तक मार करने वाला बैलिस्टिक मिसाइल है।
Image credits: Twitter
Hindi
350-500km है प्रलय का रेंज
350-500km रेंज वाला प्रलय मिसाइल अपने साथ 500-1,000 किलो विस्फोटक ले जाता है। इस मिसाइल को युद्धक्षेत्र में भारी तबाही लाने के लिए पृथ्वी मिसाइल के आधार पर बनाया गया है।
Image credits: Twitter
Hindi
LAC और LoC पर तैनात होगा प्रलय
सेना में शामिल किए जाने के बाद प्रलय मिसाइल को चीन से लगी सीमा LAC (Line of Actual Control) और पाकिस्तान से लगी सीमा LoC (Line of Control) पर तैनात किया जाएगा।
Image credits: Twitter
Hindi
अब्दुल कलाम द्वीप से प्रलय को किया गया टेस्ट
प्रलय की तुलना चीन के डोंग फेंग 12 और रूस के इस्केंडर मिसाइल से की जा सकती है। मंगलवार को ओडिशा के अब्दुल कलाम द्वीप से प्रलय को टेस्ट किया गया। यह सभी मानकों पर खरा उतरा है।
Image credits: Twitter
Hindi
अत्याधुनिक बैलिस्टिक मिसाइल है प्रलय
प्रलय अत्याधुनिक बैलिस्टिक मिसाइल है। यह एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल इंटरसेप्टर से बचने के लिए हवा में अपनी दिशा बदलता है। इसके चलते इसे रोक पाना कठिन है।