कौन हैं इल्तिजा, बन सकती हैं J&K की CM, मां-नाना के पास था यह पद
National Aug 28 2024
Author: Vivek Kumar Image Credits:X-Iltija Mufti
Hindi
इल्तिजा मुफ्ती बन सकती हैं CM
PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। इसके बाद यह लगभग तय हो गया है कि चुनाव में PDP को जीत मिलने पर इल्तिजा मुफ्ती CM बन सकती हैं।
Image credits: X-Chattan
Hindi
कौन हैं इल्तिजा मुफ्ती?
इल्तिजा मुफ्ती महबूबा मुफ्ती की बेटी हैं। कम वक्त में वह जम्मू-कश्मीर की राजनीति में एक बड़ी हस्ती बन गई हैं। उनके नाना मुफ्ती मोहम्मद सईद घाटी के बड़े राजनेता थे।
Image credits: X-Iltija Mufti
Hindi
लेखक हैं इल्तिजा के पिता जावेद इकबाल शाह
मुफ्ती मोहम्मद सईद दो बार मुख्यमंत्री बने। उनकी बेटी महबूबा मुफ्ती भी CM बनीं थीं। इल्तिजा के पिता जावेद इकबाल शाह लेखक, राजनीतिक विश्लेषक, व्यवसायी और पशु अधिकार कार्यकर्ता हैं।
Image credits: X-Iltija Mufti
Hindi
इल्तिजा ने मां की रिहाई के लिए चलाया था अभियान
2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद महबूबा मुफ्ती को हिरासत में लिया गया था। इल्तिजा ने अपनी मां की रिहाई के लिए अभियान चलाया था। इससे वह चर्चा में आईं थीं।
Image credits: X-Iltija Mufti
Hindi
महबूबा मुफ्ती के लिए इल्तिजा ने किया था चुनाव प्रचार
महबूबा मुफ्ती लोकसभा चुनाव 2024 में अनंतनाग-राजौरी से मैदान में उतरीं थी। इस दौरान इल्तिजा ने उनके लिए प्रचार अभियान चलाया था।
Image credits: X-J&K PDP
Hindi
अंतरराष्ट्रीय संबंधों में मास्टर हैं इल्तिजा
इल्तिजा ने शुरुआती स्कूली शिक्षा कश्मीर में ली। इसके बाद पढ़ने के लिए दिल्ली चली गईं। उन्होंने यूके से अंतरराष्ट्रीय संबंधों में मास्टर डिग्री की है।
Image credits: X-J&K PDP
Hindi
अंतरिक्ष यात्री बनना चाहतीं थीं इल्तिजा
इल्तिजा ने लंदन में भारतीय उच्चायोग और ऑस्ट्रेलिया इंडिया इंस्टीट्यूट में काम किया है। पहले उनका सपना अंतरिक्ष यात्री बनने का था।
Image credits: X-J&K PDP
Hindi
बिजबेहरा विधानसभा सीट से इल्तिजा ने किया है नामांकन
इल्तिजा ने जम्मू-कश्मीर में PDP के गढ़ बिजबेहरा विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया है।