National

लोकसभा चुनाव 2024 : 96.88cr वोटर, 55 लाख EVM...EC की 20 बड़ी बातें

Image credits: adobe stock

1. चुनाव का पर्व-देश का गर्व

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, ये ऐतिहासिक मौका है। दुनिया के सबसे बड़े और सबसे जीवंत लोकतंत्र के रूप में भारत पर सभी का ध्यान हमेशा केंद्रित रहता है। चुनाव का पर्व-देश का गर्व।

Image credits: ECI

2. देश में 97 करोड़ वोटर

चुनाव आयोग ने बताया कि देश में कुल 97 करोड़ वोटर है। जिनके लिए 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन, 1.5 करोड़ पोलिंग अफसर, 55 लाख EVM और 4 लाख व्हीकल की व्यवस्था।

Image credits: adobe stock

3. फर्स्ट टाइम वोटर्स की संख्या 1.82 करोड़

चुनाव आयोग ने बताया कि 96.8 करोड़ वोटर्स में 49.7 करोड़ मेल और 47 करोड़ फीमेल हैं। फर्स्ट टाइम वोटर्स की संख्या 1.82 करोड़ हैं। 18-29 साल के 19.74 करोड़ वोटर्स हैं।

Image credits: Getty

4. कितने दिव्यांग वोटर्स

चुनाव आयोग ने बताया कि देश में 88.4 लाख वोटर्स दिव्यांग हैं। 82 लाख वोटर्स की संख्या 85 साल से ज्यादा है। 2.18 लाख वोटर्स 100 साल से ज्यादा उम्र के हैं। 48,000 ट्रांसजेंडर्स हैं।

Image credits: adobe stock

5. पुरुषों से ज्यादा महिला वोटर्स की संख्या

EC ने बताया कि 12 राज्यों में 1,000 से ज्यादा जेंडर रेश्यो है। महिला वोटर्स पुरुषों से ज्यादा है। 1.89 करोड़ नए वोटर्स में से 85 लाख महिलाएं हैं।

Image credits: adobe stock

6. एडवांस लिस्ट भी तैयार

जिन वोटर्स की उम्र 1 जनवरी 2024 को 18 साल नहीं हुई थी, उनका नाम एडवांस लिस्ट में लिया गया है। 13.4 लाख एडवांस एप्लीकेशन आई हैं। 5 लाख से ज्यादा लोग 1 अप्रैल से पहले वोटर बन जाएंगे।

Image credits: adobe stock

7. घर से वोट देने की सुविधा

85 साल से ज्यादा उम्र वाले और दिव्यांग वोटर्स के वोट घर जाकर लिए जाएंगे। नॉमिनेशन से पहले उनके घर तक फॉर्म चुनाव आयोग पहुंचाएगा। देशभर में यह व्यवस्था एक साथ लागू की जाएगी।

Image credits: adobe stock

8. सवा साल में हुआ 11 चुनाव

पिछले सवा साल में सभी 11 चुनाव शांतिपूर्वक हुए हैं। कोर्ट केस, कोर्ट टिप्पणियां भी कम हुईं। फेक न्यूज पर एक्शन लिया गया है। पिछले दो साल में इसे मजबूत किया गया है।

Image credits: adobe stock

9. 400 ज्यादा अलेंबली इलेक्शन

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि '400 से ज्यादा विधानसभा चुनाव हम कर चुके हैं। 16-16 प्रेसिडेंशियल और वाइस प्रेसिडेंशियल इलेक्शन भी करवा चुके हैं।'

Image credits: adobe stock

10. अपने उम्मीदवार को जानें

वोटर अपने मोबाइल नंबर से अपने कैंडिडेट की जानकारी ले सकते हैं। Know your candidate से उनके बारें में जान सकते हैं।

Image credits: Adobe Stock

11. क्रिमिनल रिकॉर्ड है तो देना पड़ेगा जवाब

अगर किसी प्रत्याशी का क्रिमिनल रिकॉर्ड है, उसे तीन बार न्यूज पेपर, टीवी में भी बताना पड़ेगा। पॉलिटिकल पार्टी को भी बताना होगा कि उन्हें इनके अलावा दूसरा कैंडिडेट क्यों नहीं मिला।

Image credits: adobe stock

12. शिकायत मिलते ही 100 मिनट में पहुंचेगी टीम

सी-विजिल ऐप में शिकायत करना होगा। पैसा या गिफ्ट बांटने की फोटो खींचकर भेजिए। आपके पास 100 मिनट के अंदर टीम पहुंच जाएगी और समस्या का समाधान किया जाएगा।

Image credits: adobe stock

13. गड़बड़ी पर रहेगी नजर

हर जिले में कंट्रोल रूम, टीवी, सोशल मीडिया, वेबकास्टिंग, 1950, सी विजिल पर शिकायत की व्यवस्था। एक सीनियर अफसर हमेशा इन 5 चीजों पर नजर रखेगा। सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Image credits: Adobe Stock

14. ड्रोन से होगी चेकिंग

चुनाव आयोग ने सभी अफसरों को हिंसा न होने देने के निर्देश दिए हैं। नॉन बेलेबल वारंट पुलिस एक्जिक्यूट कर रही है। इंटरनेशनल, इंटर स्टेट्स बॉर्डर पर नजर है। ड्रोन से चेकिंग हो रही है।

Image credits: Getty

15. हिंसा मुक्त चुनाव

मुख्य चुनाव आयुक्त ने महात्मा गांधी के विचार का जिक्र करते हुए कहा कि 'हिंसा मुक्त चुनाव कराएंगे।' गलती करने वालों पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा।

Image credits: Freepik

16. जैसी समस्या, वैसा समाधान

चुनाव दौरान पिछले 11 सालों में 3,400 करोड़ कैश मूवमेंट को रोका गया है। कुछ राज्यों में हिंसा और कुछ में धनबल ज्यादा है, कहीं भौगोलिक समस्या है। जैसी समस्या, वैसा समाधान कर रहे हैं।

Image credits: Freepik

17. मुफ्त घोषणाओं पर पूरी तरह रोक

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि सभी राज्यों में एजेंसियों के साथ मीटिंग की है। दिल्ली में भी बैठक करने वाले हैं। मुफ्त घोषणाएं, कैश, शराब जैसी शिकायतों को 100 परसेंट रोका जाएगा।

Image credits: Freepik

18. मिस इन्फॉर्मेशन ने परेशान किया

चुनाव के दौरान सबसे ज्यादा मिस इन्फर्मेशन ने परेशान किया। सोशल मीडिया पर क्रिटिसाइज करने की आजादी है, लेकिन फेक न्यूज नहीं फैला सकते हैं। सभी को निर्देश दिए हैं कि न होने पाए।

Image credits: Freepik

19. राजनीतिक दल डेकोरम मेंटेन रखें

मुख्य चुनाव आयुक्त ने राजनीतिक दलों से डेकोरम मेंटेन रखने की अपील की। स्पीच में निजी हमले न करने को कहा। उन्होंने कहा, वैसे भी आजकल जल्दी दोस्त और दुश्मन बनने की प्रक्रिया चल रही।

Image credits: Freepik

20. लोकसभा चुनाव 7 फेज में होंगे

लोकसभा चुनाव 7 फेज में होंगे। 1- 28 मार्च नोटिफिकेशन जारी होगा, 30 मार्च- विदड्रॉल, 19 अप्रैल- वोटिंग। बिहार में लास्ट डेट विद़ड्रॉल- 2 अप्रैल और 4 जून को काउंटिंग की जाएगी।

Image credits: Freepik